CG ब्रेकिंग : पद्मश्री वैद्यराज मांझी को मिली जान से मारने की धमकी, दी जाएगी ये सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश....

छत्तीसगढ़ के नाराणपुर जिले के पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने मांझी पर इलाके में संचालित एक खदान में दलाली का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद मांझी ने पद्मश्री लौटने और जड़ी बूटियों से उपचार करना बंद करने की बात कही है।

CG ब्रेकिंग : पद्मश्री वैद्यराज मांझी को मिली जान से मारने की धमकी, दी जाएगी ये सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश....
CG ब्रेकिंग : पद्मश्री वैद्यराज मांझी को मिली जान से मारने की धमकी, दी जाएगी ये सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश....

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नाराणपुर जिले के पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने मांझी पर इलाके में संचालित एक खदान में दलाली का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद मांझी ने पद्मश्री लौटने और जड़ी बूटियों से उपचार करना बंद करने की बात कही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने पद्मश्री हेमचंद माझी (वैद्यराज) को वाय श्रेणी की सुरक्षा दी है। इस संबंध में गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किए जा चुके हैं। 

गौरतलब है कि, राज्य शासन द्वारा प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में श्री माझी (नारायणपुर) को सुरक्षा श्रेणी प्रदान किए जाने की अनुशंसा और प्रदेश में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए, यह आदेश जारी किया है।

बता दें कि, पद्मश्री हेमचंद मांझी ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है। आज से उपचार बंद करने की भी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, लगातार नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद अब वह यह कदम उठा रहे हैं। नक्सलियों ने बीएसएनएल के टावर को आग के हवाले कर पोस्टर लगाया था। पोस्टर में पद्मश्री हेमचंद मांझी को जान से मारने की धमकी दी थी। 

बता दें कि, रविवार देर रात छोटेडोंगर पुलिस थाने से 4 किमी दूर चमेली गांव और गौरदण्ड में दस्तक देकर दो बीएसएनएल टावर को आग के हवाले कर दिया हैं। वहीं नक्सलियों ने मौके पर कई बैनर पोस्टर भी लगाए। उनमें छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से मार भगाने की धमकी दी है।