CG ब्रेकिंग :कॉन्स्टेबल का गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में मिला शव,लिव-इन में रह रहे थे दोनों; हत्या के बाद खुदकुशी की आशंका,इलाके में फैली सनसनी…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। जांजगीर चांपा में एक ही कमरे के अंदर दो लोगों की शव मिलते से इलाके में सनसनी है। बताया जा रहा है कि यहां 11वीं बटालियन के जवान का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है।
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। जांजगीर चांपा में एक ही कमरे के अंदर दो लोगों की शव मिलते से इलाके में सनसनी है। एक जवान और उसकी गर्लफ्रेंड का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद जवान ने खुदकुशी की है। दोनों तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के पुसौर निवासी रामसागर सिदार (35) CAF 11वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल था और पुटपुरा गांव में सरकारी क्वार्टर में रहता था। उसके साथ नवापारा निवासी यशोदा यादव (27) भी रहती थी, जिसे वह ऑफिस में पत्नी बताता था
आसपास रहने वाले लोगों को क्वार्टर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी। वहां जवान का शव फांसी पर लटका हुआ था, जबकि युवती बिस्तर पर मरी पड़ी थी। दोनों का शव लगभग गलने की स्थिति में था।
पुलिस ने बताया कि शव देखकर आशंका है कि 3 से 4 दिन पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। यह भी आशंका है कि जवान ने युवती की हत्या की और फिर अपनी जान दे दी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Pratigya Rawat 

