CG ब्रेकिंग : पूर्व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक ने की आत्महत्या, ड्यूटी के बाद घर के लिए निकला था, नदी किनारे पेड़ पर इस हालत में लटका मिला शव......

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के बंगले में तैनात कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है।

CG ब्रेकिंग : पूर्व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक ने की आत्महत्या, ड्यूटी के बाद घर के लिए निकला था, नदी किनारे पेड़ पर इस हालत में लटका मिला शव......
CG ब्रेकिंग : पूर्व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक ने की आत्महत्या, ड्यूटी के बाद घर के लिए निकला था, नदी किनारे पेड़ पर इस हालत में लटका मिला शव......

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के बंगले में तैनात कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है की आरक्षक ड्यूटी खत्म कर अपने घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में नदी किनारे उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम संपत मंडावी भानपुरी का रहने वाला था और उसकी तैनाती पूर्व विधायक मोहन मरकाम के कोंडागांव बंगले में थी। बीते बुधवार 12 जून को संपत मंडावी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल में निकला था। इसी दौरान उसका शव ग्राम लंजोड़ा बुकापारा के नदी किनारे एक पेड़ पर फांसी में लटका मिला। आरक्षक के शव को गांव के ही एक चरवाहे ने देखा था।

नहीं मिला सुसाइड नोट

चरवाहे ने ही इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया। फिलहाल आरक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। आरक्षक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृत कांस्टेबल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।