CG ब्रेकिंग : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 2 खूंखार नक्सलियों को हथियार सहित धर दबोचा, आर्मी जवान की हत्या समेत कई बड़ी वारदातों को दे चुके हैं अंजाम....

कांकेर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। 5-5 लाख के इनामी दो नक्सली कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो नक्सलियों को पुलिस ने सूचना के आधार पर जिला मुख्यलाय के नजदीक मुजालगोंदी गांव से पकड़ा है।

CG ब्रेकिंग : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 2 खूंखार नक्सलियों को हथियार सहित धर दबोचा, आर्मी जवान की हत्या समेत कई बड़ी वारदातों को दे चुके हैं अंजाम....
CG ब्रेकिंग : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 2 खूंखार नक्सलियों को हथियार सहित धर दबोचा, आर्मी जवान की हत्या समेत कई बड़ी वारदातों को दे चुके हैं अंजाम....

कांकेर। कांकेर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। 5-5 लाख के इनामी दो नक्सली कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो नक्सलियों को पुलिस ने सूचना के आधार पर जिला मुख्यलाय के नजदीक मुजालगोंदी गांव से पकड़ा है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक 12 बोर की बंदूक और पिस्टल समेत राउंड भी बरामद किए गए है। दोनो कई बड़े नक्सली हमले में शामिल रह चूके है।

एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नक्सल कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा के मुजालगोंदी गांव में मौजूद होने की सूचना पुलिस की मिली थी। इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गस्त पर रवाना की गई थी। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दोनो को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सलियों ने कई अहम खुलासे किए है जो कि नक्सल ऑपरेशन में पुलिस के लिए काफी अहम हो सकते है। गिरफ्तार नक्सली गुमझीर गांव के मुर्गा बाजार में नगर सैनिक की हत्या और उसेली में छुट्टी में आए आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहे है। दोनो ही करीब 13 साल से नक्सल संगठन में जुड़े हुए थे और कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके है।

कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि वर्दी में BSF और DRG की सर्चिंग के दौरान 2 नक्सली कमांडर जों कुल 10 लाख के इनामी है। इनको पकड़ने मे सफलता हासिल की है। ये उसेली क्षेत्र मे लम्बे समय से सक्रिय थे। कई बड़ी घटनाओ मे शामिल इसके पास से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।