CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले इस समूह के 2 हजार सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत.....
राजधानी रायपुर में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को महेश कोर्राम, गोपीकिशन कश्यप, सुरेश नेताम सहित हजारों की संख्या में सर्व वर्ग हिताय समूह के 2000 से अधिक सदस्यों ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है।




रायपुर। पुरे देश में आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी रायपुर में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को महेश कोर्राम, गोपीकिशन कश्यप, सुरेश नेताम सहित हजारों की संख्या में सर्व वर्ग हिताय समूह के 2000 से अधिक सदस्यों ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके पूर्व 15 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व विधायक विधान मिश्रा प्रमोद शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले सर्व वर्ग हिताय समूह के लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में आप सभी का स्वागत है। भाजपा देश की सेवा करने वाली पार्टी है. भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है. 1952 में हमने संकल्प लिया था कि एक देश में दो निशान दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। कश्मीर से धारा 370 समाप्त करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया. भगवान श्रीराम 500 वर्षों तक टेंट में रहे भाजपा ने नारा दिया, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. भाजपा ने जनभावनाओं के अनुरूप 500 साल बाद अयोध्या में भगवान राम को पुनः प्रतिष्ठित किया।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढ़ना चाहते हैं और इसके लिए दिन-रात काम करते हैं। भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। आज मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता एवं सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ऐसी पार्टी में आप सभी का स्वागत है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य कभी सत्ता प्राप्ति नहीं रहा है। भाजपा हमेशा राष्ट्र को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए कार्य करती है। सत्ता तो केवल माध्यम है. भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है और वह देश के लिए काम करती है। देश में पांच बार भाजपा की सरकार बनी, जिसमें तीन बार भारत रत्न श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने और देश को आगे बढ़ाने का काम किया, वहीं दो बार 2014 और 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बनी और प्रधानमंत्री मोदी देश को आज विश्वगुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।