CG - अवैध रूप से नशीली दवाई  कैप्सूल का विक्रय करने  वाले आरोपियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही, कुल नशीली दवाई कैप्सूल 2454 नग किमती  20,198/- रूपये, एक नग क्वीड कार...

अवैध रूप से नशीली दवाई  कैप्सूल का विक्रय करने  वाले आरोपियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही 

मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का

जप्त संपत्ति :- कुल नशीली दवाई कैप्सूल 2454 नग किमती  20,198/- रूपये, एक नग क्वीड कार 

आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

नाम आरोपी :-

1. सोहन उप्रेती पिता गणेश प्रसाद उप्रेती उम्र 42 वर्ष निवासी गंगामुण्डा जगदलपुर

2. करण यादव पिता लोकेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी गंगामुंडा जगदलपुर

3. एक अपचारी बालक निवासी जगदलपुर

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से नशीली दवाई-कैप्सूल विक्रय करने वाले आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

          ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर मे एक अपचारी बालक सहित दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल विक्रय करने हेतु अपने पास रखे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया।

उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर घटना स्थल पर दो आरोपियों (1) करण यादव पिता लोकेश यादव (2)सोहन पिता गणेश प्रसाद तथा एक अपचारी बालक के कब्जे से अवैध नशीली दवाई-कैप्सूल कुल 2454 नग किमती रु. 20,198/- तथा एक क्वीड कार को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 21(B) NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है और अपचारी बालक को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक - कविता धुर्वे 

उपनिरी. - अरुण मरकाम

स. उ. नि. - कांतो पानी 

प्रधान आरक्षक - हरेंद्र, सोनामनी 

आरक्षक - टोमेश्वर चंद्राकर, विपत, प्रकाश, प्रदीप पीटर