CG-9 गिरफ्तार: महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से चारपहिया वाहन से ऑनलाइन खिला रहे थे सट्टा... सटोरियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही... गिरोह का पर्दाफाश... सेटअप सहित नगदी भी बरामद.....

CG-9 Arrested: Mahadeva and Reddy were feeding bets online on four wheelers through Anna App... Big police action on bookies छत्तीसगढ़ के रायपुर में चारपहिया वाहन में ऑनलाइन सट्टा, महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से सट्टा संचालित करते सटोरियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही कुल 09 सटोरियों को किया गया गिरफ्तार युवको द्वारा महादेवा ऑनलाईन बुकिंग एप एवं रेड्डी अन्ना ऑनलाईन बुक वेबसाईट के माध्यम से किया जा रहा था ऑनलाईन सट्टा का संचालन।

CG-9 गिरफ्तार: महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से चारपहिया वाहन से ऑनलाइन खिला रहे थे सट्टा... सटोरियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही... गिरोह का पर्दाफाश... सेटअप सहित नगदी भी बरामद.....
CG-9 गिरफ्तार: महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से चारपहिया वाहन से ऑनलाइन खिला रहे थे सट्टा... सटोरियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही... गिरोह का पर्दाफाश... सेटअप सहित नगदी भी बरामद.....

CG-9 Arrested: Mahadeva and Reddy were feeding bets online on four wheelers through Anna App... Big police action on bookies

नया भारत डेस्क :छत्तीसगढ़ के रायपुर में चारपहिया वाहन में ऑनलाइन सट्टा, महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से सट्टा संचालित करते सटोरियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही कुल 09 सटोरियों को किया गया गिरफ्तार युवको द्वारा महादेवा ऑनलाईन बुकिंग एप एवं रेड्डी अन्ना ऑनलाईन बुक वेबसाईट के माध्यम से किया जा रहा था ऑनलाईन सट्टा का संचालन।

 

चारपहिया वाहन में सेटअप तैयार कर खिला रहे थे ऑनलाईन सट्टा ऑनलाईन सट्टा लाईव क्रिकेट, केसिनो, पोकर गेम, लूडो, फुटबॉल के गेम में लगाते है हार जीत का दांव लगाया जा रहा था । सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 297/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।

 

सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी की गई कार्यवाही।विगत 01 सप्ताह के भीतर कुल 99 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2,52,575/- रूपये, 13 नग लैपटॉप, 79 नग मोबाईल फोन, 01 नग रिट्ज कार, चेक बुक, पासबुक, एटीएम लेजर कैश तथा करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध की गई है कार्यवाही।
 

विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा, सट्टा एवं जुआ संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही सट्टा एवं जुआ के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
    
इसी क्रम में दिनांक 24.09.2022 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंज पारा स्थित मैदान गार्डन में कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में सवार होकर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर चार पहिया वाहन को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर चार व्यक्ति सवार थे तथा उनके पास मोबाईल एवं लैपटॉप थे। व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम विजय कुमार गिरी, आयुष निर्मल, राज यादव एवं सुन्दरलाल विश्वकर्मा निवासी दुर्ग का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा महादेवा ऑनलाईन बुक एप्लिकेशन एवं रेड्डी अन्ना ऑनलाईन बुक के माध्यम से वेबसाईट व व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर, लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। 

 

 उक्त चारों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा भिलाई दुर्ग निवासी एस.ए.आसिफ, पी.जॉर्ज, आकाश, धर्मेन्द्र एवं गणेश नामक व्यक्ति से महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप में लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना बताया गया जिसके आधार पर भिलाई से आसिफ, पी.जॉर्ज, आकाश, धर्मेन्द्र एवं गणेश को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों से 06 नग लैपटॉप, 10 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 15,000/- रूपये, रिट्स कार क्रमांक सी जी/24/9227 जुमला कीमती लगभग 9,20,000/- रूपये तथा लाखों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 297/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

 उक्त सभी सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है। 

गिरफ्तार आरोपी

01.    विजय कुमार गिरी पिता उदयनाथ गिरी उम्र 37 साल निवासी कैम्प 01 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।

02.    आयुष निर्मल पिता दिलीप कुमार निर्मल उम्र 23 साल निवासी टी मार्केट उत्तम टॉकीज के पास पावर हाउस थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।

03.     राज यादव पिता भगवान यादव उम्र 19 साल निवासी नेहरू चौक कैम्प - 01 भिलाई जिला दुर्ग।

04.    सुंदर लाल विश्वकर्मा पिता मुरारी विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी शक्ति नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।

05.    एस ए आसिफ पिता शेख अब्दुल चमन उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट कृष्णा नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।

06.    प्रमोद ओवनर पिता स्व. जार्ज ओवनर उम्र 43 साल निवासी सूर्यविहार कॉलोनी स्मृति नगर भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग।

07.    आकाश शर्मा पिता अरूण शर्मा उम्र 29 साल निवासी वैशाली नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।

08.    धर्मेन्द्र पिता स्व0 बहादुर सिंह उम्र 44 साल निवासी सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।
 
09.     गणेश कुमार पिता मधुकुमार उम्र 28 साल निवासी भिलाई 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग।