CG 8 गिरफ्तार : सट्टा खिलाते खाईवाल समेत 8 सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल फोन सहित नगदी व 60 लाख की सट्टा-पट्टी बरामद…

पुलिस की एंटी सायबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU) की टीम ने बड़े खाईवाल दिनेश टेकवानी समेत 8 सट्‌टेबाजों को पकड़ा है। उनके पास से 51 हजार रुपए, मोबाइल और लाखों रुपए की सट्‌टापट्‌टी जब्त किया गया है।

CG 8 गिरफ्तार : सट्टा खिलाते खाईवाल समेत 8 सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल फोन सहित नगदी व 60 लाख की सट्टा-पट्टी बरामद…
CG 8 गिरफ्तार : सट्टा खिलाते खाईवाल समेत 8 सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल फोन सहित नगदी व 60 लाख की सट्टा-पट्टी बरामद…

CG 8 arrested: 8 bookies including Khaiwal arrested 

नया भारत डेस्क :बिलासपुर  पुलिस की एंटी सायबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU) की टीम ने बड़े खाईवाल दिनेश टेकवानी समेत 8 सट्‌टेबाजों को पकड़ा है। उनके पास से 51 हजार रुपए, मोबाइल और लाखों रुपए की सट्‌टापट्‌टी जब्त किया गया है।

ए.सी.सी.यु. बिलासपुर व तारबाहर थाना की संयुक्त कार्यवाही, पकडा गया नामी खाईवाल, 60 लाख की सट्टा पट्टी बरामद।सट्टा मटका पर सट्टा पट्टी लिखते  01 खाईवाल व 07 अन्य सटोरिया पकडाए। सभी  आरोपी पुलिस हिरासत में।60 लाख की सट्टा पट्टी समेत 51000 रुपए नगद 10 मोबाईल, 2 केलकुलेटर, 2 बाईक जुमला कीमती 250000₹ जप्त सट्टा मटका, कल्याण न्यू बांबे, भूतनाथ के ओपन, क्लोज, पत्ती नंबर पर सट्टा पट्टी लिखने वाले और खाईवाल गए जेल पुलिस से बचने बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे थे खाईवाल व सहयोगी।ठाकुर पान ठेला तारबाहर, पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर, डीपूपारा तारबाहर, सी.एम.डी. चौक तारबाहर से पकडे गये आरोपी 

नाम गिरफ्तार आरोपी

01. दीपक टेकवानी पिता स्व. श्री लक्षमण दास टेकवानी उम्र 55 वर्श सा. सिन्धी काॅलोनी कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर। 
जप्त सामग्री:-    नगदी रकम 40000 रू एवं 01 नग मोबाईल, सट्टा पट्टी व एक स्कुटी।

02. दिलीप कुमार पिता घनश्याम दास उम्र 46 वर्श सा. रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर। 
जप्त सामग्री:-    नगदी रकम 1500 रू, सट्टा पट्टी एवं 02 नग मोबाईल फोन।

03. विक्की छाबडा पिता श्री पूरन लाल छाबडा उम्र 36 वर्श सा. राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर। 
जप्त सामग्री:-    नगदी रकम 1250 रू ,सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन।

04. नरेश कुमार सचदेवा पिता श्री राजकुमार सचदेवा उम्र 42 वर्श सा. दीनदयाल काॅलोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर। 
जप्त सामग्री:-    नगदी रकम 950 रू एवं सट्टा पट्टी,   01 नग मोबाईल फोन व एक मोटर सायकल।

05. मोहन कुमार ध्रुव पिता जनक राम ध्रुव उम्र 21 वर्श सा. डीपूपारा तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर। 
जप्त सामग्री:-    नगदी रकम 2570 रू,सट्टा पट्टी,  01 नग मोबाईल फोन।

06. लक्ष्य गिरी गोंस्वामी पिता पवन गोस्वामी उम्र 24 वर्श सा. एफ.सी.आई. रोड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर। 
जप्त सामग्री:-    नगदी रकम 1750 रू सट्टा पट्टी ,एवं 01 नग मोबाईल फोन।

07. शाहबाज अली पिता अनवर अली उम्र 23 वर्श सा. गुरू घांसीदास मंदिर के पास पुराना बस स्टैण्ड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर। 
जप्त सामग्री:-    नगदी रकम 1770 रू एवं,सट्टा पट्टी ,02 नग मोबाईल फोन।

08. सहनवाज खान पिता इलियास खान उम्र 23 वर्श सा. तारबाहर मस्जिद के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर। 
जप्त सामग्री:-    नगदी रकम 1150 रू , सट्टा पट्टी एवं 01 नग मोबाईल फोन।

जुमला जप्त सामग्री:- 50990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन व 02 मोटर सायकल जप्त व करीब 60 लाख रू की सट्टा पट्टी।

विवरण - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आई.पी.एल. क्रिकेट मैच एवम सट्टा मटका पर सट्टा खिलाये जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश जारी किया गया था इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं  सीएसपी सिविल लाइन श्री संदीप पटेल भापुसे. द्वारा स्व्यं माॅनिटरिंग कर ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव को कार्यवाही हेतु जरूरी निर्देश दिये थे। इसी कडी में सूचना मिली की नामी खाईवाल दीपक टेकवानी फिर से रुपयों पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहा है की सूचना तस्दीक हेतु ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा जानकारी एकत्र की गई जरूरी तकनिकी साक्ष्य जुटाये गये, पुष्ट सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. व थाना तारबाहर की संयुक्त टीम तैयार कर आज दिनाॅक 28.04.23 को ठाकुर पान ठेला तारबाहर, पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर, डीपूपारा तारबाहर, सी.एम.डी. चैक तारबाहर से उपरोक्त उल्लेखित आरोपी  सट्टा खिलाते पकडे गये जिनके कब्जे से कुल 50990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन व 02 मोटर सायकल जप्त व करीब 60 लाख रू की सट्टा पट्टी जप्त की गई है सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के नए प्रावधान  के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । भविष्य में भी लगातार अवैध जुआ, सट्टा, पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी।

विशेष योगदानः- 
ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर उप निरी. अजय वारे, प्र. आर. बलवीर सिंह, देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, प्रशांत सिंह, निखील राॅव, बोधूराम कुम्हार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले व थाना तारबाहर स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।