CG को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात : जारी की इतने करोड़ रुपए की राशि, मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय जताया आभार, बोले....

क्रिसमस के त्योहार और नए साल के मौके पर केंद्र सरकार ने राज्यों को बड़ी सौगात दी है। केन्द्र की ओर से छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रुपए की किश्त जारी की गई है।

CG को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात : जारी की इतने करोड़ रुपए की राशि, मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय जताया आभार, बोले....
CG को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात : जारी की इतने करोड़ रुपए की राशि, मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय जताया आभार, बोले....

रायपुर। क्रिसमस के त्योहार और नए साल के मौके पर केंद्र सरकार ने राज्यों को बड़ी सौगात दी है। केन्द्र की ओर से छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रुपए की किश्त जारी की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार की ओर से केन्द्रीय करों से मिली राशि में से छत्तीसगढ़ के हिस्से की राशि राज्य को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह जनता से किए गए हमारे वादों को पूरा करने के हमारे प्रयासों को बल प्रदान करेगा। 

गौरतलब है कि, आगामी त्यौहारों और नए वर्ष को देखते हुए केन्द्र की ओर से छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रुपए की किश्त जारी की गई है। यह किश्त केन्द्र की ओर से 11 दिसम्बर 2023 को जारी की गई किश्त के अतिरिक्त है। केन्द्र सरकार से मिली इस राशि से राज्य सरकार को समाज कल्याण की योजनाओं और अधोसंरचना विकास योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी।