CG - छेड़छाड़ करने वाले आरोपियो को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

CG - छेड़छाड़ करने वाले आरोपियो को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार...
CG - छेड़छाड़ करने वाले आरोपियो को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

छेड़छाड़ करने वाले आरोपियो को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मुस्कान पेट्रोल पंप के पास की है घटना 

पूरा मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का हैं 

घटना के तुरंत बाद आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

 

नाम आरोपी :- 1. संजय कश्यप उर्फ़ सुकरू पिता चिता कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी नकटी सेम्हरा 

2. श्रीधर नाग पिता सुन्दर लाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गारावनड 

 

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में छेड़छाड़  करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस  को सफलता मिली है। 

 

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में पीड़िता अपने पति के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 20.11.24 के रात्री में अपना हॉटल बंद करके अपने पति के साथ बाईक से वापस अपने घर आ रही थी तभी  आड़ावाल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आरोपियों द्वारा रास्ता रोक कर पीड़िता की बांह पकड़ कर अपने तरफ खींचने लगे पीड़िता के पति के द्वारा मना करने से अश्लील गाली गुप्तार कर मारपीट किये है कि सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, तत्काल कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो थाना बोधघाट टीम के द्वारा उक्त दोनों आरोपी संजय कश्यप उर्फ़ सुकरू पिता चीता कश्यप तथा श्रीधर नाग पिता सुन्दर लाल नाग को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा महिला  के साथ छेड़छाड़ तथा उसके पति के साथ मारपीट कर अपराध करना कबूल करने से उक्त आरोपियों को  तत्काल गिरफ्तार कर आज दिनांक 22.11.24 को  न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :- 

निरीक्षक - लीलाधर राठौर

स. उ. नि.-  सुजाता नायडू

आरक्षक - कामदेव दर्रो।