SI बर्खास्त: रेड लाइट एरिया में शराब का जाम छलका रहे थे दारोगा जी.... शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़े गए.... गई नौकरी....

SI बर्खास्त: रेड लाइट एरिया में शराब का जाम छलका रहे थे दारोगा जी.... शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़े गए.... गई नौकरी....

बिहार। मुजफ्फरपुर में रेड लाइट एरिया में होटल संचालक समेत दो लोगों के साथ शराब पीते हुए पकड़े जाने पर सब इंस्पेक्टर मनोज राम निराला को आईजी ने बर्खास्त कर दिया है। 3 साल पुराने मामले में जांच के बाद तिरहुत रेंज के आईजी गणेश कुमार ने सब इंस्पेक्टर की पुलिस की नौकरी से छुट्टी कर दी है। इससे पहले आईजी ने बीके यादव को बर्खास्त किया था। ये मामला 29 नवंबर 2018 का है। 

 

शराब को लेकर सब इंस्पेक्टर मनोज राम निराला ने एक युवक को पकड़ा था। उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। इस केस को लेकर सब इंस्पेक्टर मनोज महिला पुलिसकर्मी के ड्राइवर के साथ होटल पहुंचे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना अधिकारी को दे दी। जिसके आदेश पर तत्कालीन थानेदार धनंजय सिंह ने पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे जमादार प्रदीप कुमार को होटल भेजा। होटल में पुलिस की टीम ने सब इंस्पेक्टर मनोज निराला को रंगे हाथों शराब पीते पकड़ा। 

 


इसके बाद सब इंस्पेक्टर की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की गई थी और मेडिकल जांच भी हुई। जिसमें सब इंस्पेक्टर मनोज राम निराला के शराब पीने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया था। जमादार प्रदीप कुमार झा के बयान पर सब इंस्पेक्टर मनोज राम निराला, होटल संचालक संजीव कुमार और सुदीप कुमार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस भी दर्ज किया गया था। सब इंस्पेक्टर कई महीनों तक न्यायिक हिरासत में रहा था। जमानत पर छूटने के बाद दोबारा ज्वाइनिंग हुई थी। जिसके बाद अब आईजी ने सब इंस्पेक्टर मनोज राम निराला को पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।