IMD Alert : 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 6 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, कई राज्यों में धुंध-कोहरे का अलर्ट,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

सात राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। 6 राज्यों में धुंध और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Alert : 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 6 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, कई राज्यों में धुंध-कोहरे का अलर्ट,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....
IMD Alert : 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 6 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, कई राज्यों में धुंध-कोहरे का अलर्ट,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

weather update

weather update :मौसम से जुड़ी एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है  मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दरअसल दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन 6 घंटे के दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश, बिहारसहित कई राज्यों पर देखने को मिल रहे है। उत्तर प्रदेश बिहार में भी से 24 घंटे के दौरान बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा 1 जनवरी तक यह सिलसिला जारी रहेगा। रुक रुक कर देश में बौछारें पड़ती रहेगी। इसके अलावा तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश सहित दक्षिण भारत के 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हिमाचल, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।(weather update)

 

पंजाब और हरियाणा में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। उत्तरी मैदानी इलाकों पर बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 25 दिसंबर को 9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और देशांतर के पास श्रीलंका के पास बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित डिप्रेशन जल्द डीप डिप्रेशन में बदलने वाला है। जैसे-जैसे यह तट की तरफ आगे बढ़ेगा। वैसे-वैसे प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ती जाएगी।(weather update)

 

मौसम प्रणली

मौसम प्रणली की बात है तो श्रीलंका के त्रिकोण माली के लगभग 110 किलोमीटर उत्तर पूर्व श्रीलंका के जाफना से डेढ़ सौ किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और तमिलनाडु के नागपट्टिनम से 330 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में डिप्रेशन स्थित है। दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने के बाद दोपहर तक इसके आसपास श्रीलंका के तट को पार कर जाएगा। जिसके कारण 26 दिसंबर की सुबह तक कोमोरिन क्षेत्र में इसके कोमोरिन की संभावना जताई गई है।(weather update)

 

यूपी बिहार में 2 दिन बारिश की चेतावनी

बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से में हल्की बारिश देखने को मिली है। दक्षिण उड़ीसा के ऊपरी हिस्से पर बने एंटीसाइक्लोन का असर नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में देखने को मिल रहा है। उत्तर पश्चिम के शुष्क हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली कारण बादल बन रहे हैं। जिसके कारण बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

 

हालांकि 2 दिन के बाद मौसम साफ होने के बाद उत्तर प्रदेश में नए साल में फिर से बारिश की संभावना जताई गई जबकि बिहार के कई हिस्से में अगले 24 घंटे के दौरान देखने को मिलेगी। नमी की वजह से तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। 36 घंटे बाद उत्तर प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। घना कोहरा छाया रहेगा। अधिकांश हिस्से में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जाएगा।

 

दिल्ली हरियाणा पंजाब में शीतलहर का अलर्ट

 

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्य में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है ।हरियाणा पंजाब में सर्दी का सितम तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर सहित राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। इसी बीच शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नई दिल्ली में कोहरे को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धुंध की तीव्रता पड़ेगी। इसके साथ ही कोहरे और धुंध की वजह से ट्रेनों के आवागमन बाधित होंगे। कई ट्रेन कोहरे के कारण प्रभावित हो रहे हैं।चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।