CG जवान ने खुद को मारी गोली ब्रेकिंग : CAF जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ,कैंप में मचा हड़कंप,मामले की जांच में जुटी पुलिस....
CAF जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ,कैंप में मचा हड़कंप




कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव बस्तर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सीएएफ के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
जवान को गंभीर हालत में कोंडगांव जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना कोंडागांव जिले कुधूर कैंप का है।
जहां सीएएफ के 5 वी बटालियन के एफ कंपनी में पदस्थ सीएएफ के जवान वीरेंद्र कुमार चिंडा ने अपने सर्विस बंदूक से खुद गोली मार लिया,बताया जा रहा है कि गोली जवान के पेट में लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।