CG VIDEO :कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर CM भूपेश बोले- मैंने अपील की थी…हड़ताल क्यों खत्म किया ? ये तो कर्मचारियों से पूछना चाहिये,देखिये विडियो हड़ताल खत्म करने को लेकर CM ने क्या कहा…
On employee-officer strike, CM Bhupesh said – I had appealed… why did the strike end? This should be asked of the employees रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शनिवार को दो नए जिलों का शुभारंभ करने जा रहे हैं। वे पहले सारंगढ़ बिलाईगढ़, फिर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का शुभारंभ करेंगे।




On employee-officer strike, CM Bhupesh said – I had appealed why did the strike end? This should be asked of the employees
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शनिवार को दो नए जिलों का शुभारंभ करने जा रहे हैं। वे पहले सारंगढ़ बिलाईगढ़, फिर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले का शुभारंभ किया। सारंगढ़ के लिए रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत की।
देखे विडियो
कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर सीएम बघेल ने कहा, कर्मचारियों को सबसे पहले पूछना चाहिए था कि वे लोग हड़ताल क्यों किए थे। मैंने भी अपील की थी। भारतीय जनता पार्टी के लोग बोले थे कि आप हड़ताल जारी रखें हम साथ हैं। शायद कर्मचारियों को यह रास नहीं आया। दबावपूर्वक हड़ताल खत्म करने के आरोपों पर सीएम ने कहा कि काम में लौट गए हैं न, हड़ताल तो कभी भी किया जा सकता है। कभी भी करते हैं लोग... तो हड़ताल अब समाप्त हो गया है और काम पर लौट गये हैं। बस मुझे इतनी ही जानकारी है।
आपको बता दें कि महंगाई भत्ता और HRA को लेकर कर्मचारी संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल किया था, जो शुक्रवार को समाप्त हो गया। अब कर्मचारी और शिक्षक संगठन अपने अपने कामों में लौट आये हैं।