Budget 2024 : बड़ी खबर! बजट में कर्मचारियों को मिलेंगे 3 बड़े तोहफे, 1 फरवरी को वित्तमंत्री करेंगी ऐलान, जाने पूरी खबर...
Budget 2024: Big news! Employees will get 3 big gifts in the budget, Finance Minister will announce on 1st February, know the complete news... Budget 2024 : बड़ी खबर! बजट में कर्मचारियों को मिलेंगे 3 बड़े तोहफे, 1 फरवरी को वित्तमंत्री करेंगी ऐलान, जाने पूरी खबर...




Budget 2024:
नया भारत डेस्क : भारत का बजट 2024 पेश होने में अब सिर्फ 1 दिन का ही समय बचा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट 2024 से सरकारी कर्मचारी खास उम्मीदें लगाए बैठें हैं। देश में कुछ ही महीने में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। (Budget 2024)
सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में वेतन को लेकर लोकलुभावन घोषणाएं हो सकती है। कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार सैलरी को लेकर उनकी मांगे मान सकती है। अब देखना होगा कि सरकार बजट 2024 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने, 8वें वेतन आयोग लाने और 18 महीने के डीए एरियर को लेकर घोषणा करेगी या नहीं? (Budget 2024)
1 फरवरी को वित्तमंत्री करेंगी ये 3 ऐलान?
1 फरवरी को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। सरकारी कर्मचारी काफी लंबे समय से सैलरी रिवाइज करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में सरकारी कर्मचारियों की एसोसिएशन के साथ कई बार चर्चा भी हो चुकी है। सरकार बजट में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की करेगी तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। (Budget 2024)
8वें वेतन आयोग को लेकर करेगी ऐलान?
यूनियन बजट 2024 में 8th Pay Commission को लेकर सरकार ऐलान कर सकती है। सरकार ऐसा करती है छोटे पदों पर काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी। हालांकि, सरकार पहले कह चुकी है कि वह आठवां वेतन आयोग लाने का फिलहाल विचार नहीं कर रही है। लेकिन ये चुनावी साल है, तो सरकार इस मौके पर कर्मचारियों को खुशखबरी सुना सकती है। (Budget 2024)
18 महीने का डीए एरियर-
केंद्र सरकार एक साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाती लेकिन कोविड के समय में सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक कोई भी महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया। इसके बाद सरकार ने 1 जुलाई 2021 को महंगाई भत्ते में सीधे 11 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। उससे पहले के तीन बार नहीं बढ़ाए गए डीए पर कुछ भी नहीं कहा गया। (Budget 2024)
हालांकि, तब महंगाई भत्ता 17 फीसदी था, जिसे 11 फीसदी बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया। तभी से केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार से इस 18 महीने के डीए एरियर की मिलने की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, सरकार कई बार कह चुकी है कि उसका 18 महीने क पेंडिग एरियर देने को कोई विचार नहीं है। (Budget 2024)