CG- बाल-बाल बचे TI: हंसिया से हमलाकर बड़े भाई की हत्या.... गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हंसिये से किया वार.... थानेदार पर भी आरोपी ने कर दिया हमला… आरक्षक घायल.... फिर जो हुआ.... हत्या का कारण जान हो जाएंगे हैरान.......

CG- बाल-बाल बचे TI: हंसिया से हमलाकर बड़े भाई की हत्या.... गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हंसिये से किया वार.... थानेदार पर भी आरोपी ने कर दिया हमला… आरक्षक घायल.... फिर जो हुआ.... हत्या का कारण जान हो जाएंगे हैरान.......

.....

बिलासपुर 23 नवंबर 2021। हंसिया से हमलाकर बड़े भाई की छोटे भाई ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छोटा भाई अपने बड़े भाई से इसलिए नाराज रहता था कि वह रोज गुरुद्वारे से खाना लाकर खाता था। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वह उन पर भी हमला कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा का है। आरोपी को टीआई ने समझाईश देते हुए सरेंडर करने को कहा जिससे आक्रोशित हो कर आरोपी ने अपने दोनों हाथों में दो हँसिया ले कर चलाते हुए टीआई पर जानलेवा हमला कर दिया।

सिविल लाइन पुलिस ने बड़े भाई के हत्या के आरोपी विजय कुर्रे के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ओम नगर बस्ती में मनोज कुर्रे का परिवार निवास करता है। घर में मनोज कुमार के साथ छोटा भाई विजय कुर्रे, बहन और मां रहती है। पुलिस की माने तो मनोज कुर्रे बस्ती के पास ही स्थित सिंधी गुरुद्वारे से रोजाना लंगर से खाना लेकर घर आया करता था। जिस बात को लेकर छोटे भाई विजय कुर्रे को आपत्ति थी। आज दोपहर भी जब मनोज कुर्रे गुरुद्वारे से खाना लेकर घर पहुंचा, तो उसके छोटे भाई ने विवाद करना शुरू कर दिया। 

विवाद बढ़ने पर विजय कुर्रे ने अपने सगे बड़े भाई पर पहले तो तवा से जानलेवा हमला कर दिया, उसके बाद घर में रखे हँसिया से उसने मनोज पर ताबड़तोड़ हमला कर इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आरोपी विजय कुर्रे घर मे ही बैठा रहा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर आरोपी हाथों में हँसिया लेकर बैठा हुआ था, जिसे देख थानेदार द्वारा सरेंडर करने की पेशकश की गई। लेकिन आरोपी पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के बजाए टीआई पर ही हँसिया फेककर हमला कर दिया गया। इस घटना में सिविल लाइन थाना प्रभारी जहां बाल-बाल बच गए, वही एक आरक्षक को हँसिया से चोट आई है। जिसके बाद पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।