CG- 3 की दर्दनाक मौत: भीषण सड़क हादसा.... बारातियों की बस पलटी.... 3 लोगों की मौत.... मृतकों में 4 साल का बच्चा और 16 साल की लड़की शामिल.... 6 से ज्यादा घायल.... 2 की हालत गंभीर......
horrific road accident Baraati bus overturns 3 people died A 4-year-old child and a 16-year-old girl were among the dead




...
सरगुजा। दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है। मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। घटना के बाद से ही बस ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला है। सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात नानदमाली गांव गई थी। दूल्हा किसी कार में सवार होकर गया था। बाराती बस से नादनमाली गांव गए थे।
बस में महिलाएं और बच्चे भी थे। पता चला है कि विदाई के बाद सभी रात को 10 से 11 के बीच लौट रहे थे। उसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 में लालमाटी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक बच्चे और 16 साल की लड़की की मौत हो गई थी कई लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद आस-पास और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां एक अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
साथ ही अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। उनका इलाज अभी किया जा रहा है। उनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में राजेंद्र खलखो (4),आरती बड़ा(16) और जीवन मिंज(48)की मौत हुई है। बस में यात्रा कर रही रही महिला ने बताया कि हम सब वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। उसने बताया कि बस ड्राइवर बार-बार हाथ छोड़कर बस चला रहा था। वो मस्ती में था। बार-बार समझाने पर भी वह नहीं माना। आखिरकार उसकी लापरवाही के चलते 3 लोगों की जान चले गई है।