राज्य सरकार की नाकामी को लोगों तक पहुंचाएं -- योगेंद्र कौशिक

राज्य सरकार की नाकामी को लोगों तक पहुंचाएं -- योगेंद्र कौशिक
राज्य सरकार की नाकामी को लोगों तक पहुंचाएं -- योगेंद्र कौशिक

कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी  कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत जगदलपुर मंडल के गुरु गोविंद सिंह  शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 163 की बैठक संप्पन

जगदलपुर -- कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत विस्तारक योगेंद्र कौशिक की उपस्थिति में जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 163 की बैठक अधनपुर में शनिवार को की गई।

       गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 164 की बूथ समिति के सदस्य इस बैठक में मौजद रहें।नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया।

 विस्तारक योगेंद्र कौशिक ने कहा हमारा बूथ सबसे मजबूत इस नारों के साथ कार्यकर्ता को काम करना होगा।2023 हर बूथ पर विजय पाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं को हर घर में जाकर बताने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा की सरकार के विकास कार्यों को भी बताने की जरूरत है। भूपेश सरकार की नाकामी को बताने की जरूरत है। आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव तथा जून 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मतदान केंद्र पर सशक्त बना कर विजय दिलाना है।छत्तीसगढ़ मेंमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वाराकिसानों के साथ छलावा किया जा रहा है।

बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। 8 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास उपलब्ध नहीं करा पाया। किसानों के खाद की कालाबाजारी हो रही है। महिलाओं के साथ भी वादाखिलाफी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक परिवारों को सहारा जिसमें पांच लाख तक इलाज की व्यवस्था की है।

    घर-घर संपर्क के साथ प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी के घर भी विस्तारक व कार्यकर्ता पहुंचे।

 कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री व शक्ति केंद्र प्रभारी संग्राम सिंह राणा  एवं आभार सह विस्तारक योगेश शुक्ला ने किया।
 इस अवसर पर मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष फुलेश्वरी कराई,बूथ अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महेंद्र जोशी,नरेश कश्यप, महेश शर्मा, संतोष झा, पुनीत कराई सहित बूथ समिति के सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।