02 सटोरियों पर बोधघाट पुलिस की  कार्यवाही... आरोपियो के कब्जे से 15,000/- रूपये नगद एवं मोबाइल फ़ोन को बरामद  किया गया...

02 सटोरियों पर बोधघाट पुलिस की  कार्यवाही... आरोपियो के कब्जे से 15,000/- रूपये नगद एवं मोबाइल फ़ोन को बरामद  किया गया...
02 सटोरियों पर बोधघाट पुलिस की  कार्यवाही... आरोपियो के कब्जे से 15,000/- रूपये नगद एवं मोबाइल फ़ोन को बरामद  किया गया...

 

बस्तर के द्वारा सटोरियों पर की गयी कार्यवाही

 

02 सटोरियों पर बोधघाट पुलिस की  कार्यवाही 

 

मोबाईल फोन से आनलाईन जुआ खेलाते पाये गये  आरोपी

 

आरोपियो के कब्जे से 15,000/- रूपये नगद एवं मोबाइल फ़ोन को बरामद  किया गया 

 

छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. के तहत् की गई दो आरोपियों पर कार्यवाही   

 

नाम आरोपी :-

1.जशराज गोयल पिता रमेश गोयल उम्र 26 वर्ष निवासी अडावाल नया पारा, जिला-बस्तर (छ.ग.)

 

2.खेल कुमार कोसले पिता श्याम लाल कोसले उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पनगांव  जिला बलौदा बाज़ार हाल नया बस स्टैंड आर्मी टेलर दुकान जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ.ग.)

 

                       

 

जगदलपुर : उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में शहर में अवैध रूप से ऑनलाइन  सट्टा जुआ खेलाते पाये गये दो सटोरियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

 

      ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा शहर में ऑनलाइन वाट्सअप मैसेज से ऑनलाइन अंको पर रूपये का हारजीत का दांव लगाकर सट्टा खेलाने की सूचना पर, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया।

उक्त टीम के द्वारा शहर में अलग -अलग स्थान में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। जिनके द्वारा मोबाईल  के माध्यम से ऑनलाइन जुआ सट्टा खेलाते पाया गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपना अपना - अपना नाम-1. जशराज गोयल पिता रमेश गोयल  निवासी अडावाल 2. खेल कुमार कोसले पिता श्याम लाल कोसले निवासी पनगांव हाल नया बस स्टैंड इंडिया आर्मी टेलर जगदलपुर का रहने वाले बताये। जिनसे मौके पर ही आरोपियो के कब्जे से के कब्जे से 02 नग मोबाईल, नगदी रकम 15,000/- रूपये व सट्टा पर्ची को बरामद कर, जप्त किया गया है।

दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क), 7(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर, न्याययिक रिमांड पर भेजा गया।

 

 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक - कविता धुर्वे 

उपनिरी. - अमित सिदार, प्रमोद सिंह ठाकुर

प्रआर.- पवन श्रीवास्तव, नंदकिशोर 

आरक्षक - प्रकाश नायक, राकेश मंडावी, यशवंत सिदार,