भाजपा किसान मोर्चा ज़िला कार्यकारिणी घोषित




भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरी राम रिणवा के निर्देशानुसार जिला संगठन प्रभारी दिनेश भट्ट भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अनुशंसा से भाजपा किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष एडवोकेट तेजेंद्र गुर्जर ने किसान मोर्चा भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया की जिलाध्यक्ष सहित 27 पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया इसमें पूरे जिले भर के सभी तहसीलों से पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। जिसमें जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह कानावत अम्बा लाल शर्मा सांवरनाथ योगी उदय लाल गाडरी जिला महामंत्री गोवर्धन सिंह कटार महिपाल सिंह चौधरी जिला मंत्री सांवर लाल गुर्जर रामचंद्र कुमावत राजेंद्र जाट मुलचंद रेबारी नानु राम लोहार जिला कोषाध्यक्ष भँवर सिंह रावत जिला कार्यकारिणी सदस्यों में नरपत सिंह चुण्डावत फौजी शंकर लाल तेली मांगीलाल धाकड ओमप्रकाश व्यास दिलीप राजपुरोहित ललित गुर्जर रतन लाल तेली किशनाराम जाट भगवान कुमावत हीरालाल गाडरी भैरु लाल जाट राकेश तेली विकास शर्मा शिवराज सेन को सम्मिलित करते हुए जिले के सभी क्षेत्र व समुदाय का समावेश करते हुए घोषणा की ! तेजेंद्र गुर्जर ने सभी को संगठन के रीति-नीति के अनुसार जनता के लिए तत्परता के साथ कार्य करने सरकार के द्वारा किसानो आम जन के लिए चलायी जा रही योजनाओं व सेवाओं को गाँव ढानी पहुँचाने हेतु निर्देशित करते हुए शुभकामनाये प्रेषित की।