जीत का लक्ष्य साधने ताकत झोंक रही भाजपा...




जीत का लक्ष्य साधने ताकत झोंक रही भाजपा
जिले की तीनों विधानसभा का सघन दौरा कर रहे भाजपा के बड़े चेहरे, एक-एक कार्यकर्ता पर पूरा फोकस
चित्रकोट विधानसभा के तोकापाल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भरा उत्साह,
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंकने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा के बड़े नेता व संगठन पदाधिकारियों ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सघन दौरा आरंभ कर दिया है और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर चुनावी कार्य में जुट जाने ऊर्जा भर रहे है।
मंगलवार को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के तोकापाल में भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित बड़े नेताओं व संगठन की टीम ने सघन भ्रमण कर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। अनेक लोगों को घर से संदेश भेज कर बुलाया गया और बैठक कर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कहा गया। भाजपा नेताओं ने संबोधन में कहा कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में हमेशा भाजपा विजयी होती रही है। वर्तमान में यहाँ कांग्रेस के विधायक है। समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को परास्त कर यहाँ भाजपा को जिताने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य को भी गंभीरता से करने कहा गया।
भ्रमण व बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पांडे, संतोष बघेल, रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पाण्डेय,चन्द्र शेखर जोशी,नरसिंह राव, विनायक गोयल आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।