भाजपा सामाजिक भेदभाव जैसी बातों का समर्थन नहीं करती - रुप सिंह मण्डावी




भाजपा सामाजिक भेदभाव जैसी बातों का समर्थन नहीं करती - रुप सिंह मण्डावी
भाजपा राष्ट्र व देशवासियों की सेवा के लिये संकल्पित
जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा है कि भाजपा राष्ट्र के विकास व देशवासियों की सेवा के लिये समर्पित पार्टी है। भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास है और भाजपा इन्हीं अटल सिद्धांतों पर चलने वाली राजनीतिक पार्टी है।
रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि देश में सभी समाज, वर्ग के विकास व सेवा के लिये भाजपा सदैव संकल्पित एवं कार्यरत है। दो दिन पूर्व सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा धरना व बंद का आह्वान किया गया था, जिसको भाजपा ने भी अपना समर्थन दिया था। जिसमें धरने के पश्चात आकस्मिक रूप से हुये शपथ के घटनाक्रम से पूर्णतः अनभिज्ञ थे एवं यह पूरा कार्यक्रम संबंधित संगठन का था। सामाजिक भेदभाव जैसी बातों का भाजपा समर्थन नहीं करती है |