*टूलकिट मामले में भाजपा आक्रामक .. थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गिरफ्तारी की मांग ...*

संदीप दुबे

*टूलकिट मामले में भाजपा आक्रामक .. थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गिरफ्तारी की मांग ...*

भैयाथान संदीप दुबे - टूलकिट मामले को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा , राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा , स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा फर्जी एफआईआर किये जाने के विरोध में भाजपा मंडल भैयाथान द्वारा बीते सोमवार  को दोपहर 3:00से शाम 5:00 बजे तक थाना के सामने धरना प्रदर्शन एवं अपनी अपनी गिरफ्तारी की मांग की..

 अजजा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ऊपर फर्जी एफआईआर के मामले में  भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदेश सरकार के ऊपर आरोप लगाया कि आज जहां पूरा प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वही प्रदेश की सरकार द्वेषपूर्ण अनर्गल राजनीति करने में लगी है । 
वही मंडल अध्यक्ष मार्त्तण्ड साहू ने  कांग्रेस सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए इस सरकार को तानासाही की सरकार बताई क्योंकि ऐसे समय मे जहां लोगो को कोरोना महामारी और आर्थिक स्थिति की चिंता है वही सरकार गंदी राजनीति करने में लगी हुई है ।। 
इस दौरान धरना प्रदर्शन में भाजपा  जिला उपाध्यक्ष रामु गोस्वामी,  जिला कार्यसमिति सदस्य राजू प्रताप सिंह , महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता , सुनील साहू , गणपत पाटिल , रामबाई देवांगन , सावन गोयल , विराट प्रताप सिंह , विक्रम प्रताप सिंह , अमन प्रताप सिंह , शामिल रहे ।।