CG छुट्टी ब्रेकिंग: स्कूल छुट्टी पर बड़ी खबर.... गर्मी की छुट्टियों में सरकार ने की कटौती.... अब 15 मई तक लगेंगे स्कूल.... इतने दिनों का मिलेगा अवकाश.... जानिए क्या-क्या हुए परिवर्तन.... देखें आदेश.......

big news on school holiday Government cuts summer holidays Now schools will start till May 15 so many days off

CG छुट्टी ब्रेकिंग: स्कूल छुट्टी पर बड़ी खबर.... गर्मी की छुट्टियों में सरकार ने की कटौती.... अब 15 मई तक लगेंगे स्कूल.... इतने दिनों का मिलेगा अवकाश.... जानिए क्या-क्या हुए परिवर्तन.... देखें आदेश.......

...

रायपुर 21 फरवरी 2022। राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में सशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई 2022 से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से आज इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य के लिए प्रारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पूर्व में 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक निर्धारित था।

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन नहीं कुल 32 दिन रहेगा। शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी एड/बी.एड/ एम.एड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 01.05.2022 से 15.06.2022 तक कुल 46 दिन थी। संशोधित ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 15.05.2022 से 15.06.2022 तक (कुल 32 दिन) रहेगा।

वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल, 2022 तक बढ़ाया जाये। आगामी शैक्षणिक सत्र 01 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य हेतु प्रारंभ किया जाये।

देखें आदेश