CG VIDEO: सहायक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को लेकर CM भूपेश का बयान.... कही ये बड़ी बात.... देखिए VIDEO मुख्यमंत्री ने मांगों पर क्या कहा.....




...
रायपुर 16 दिसम्बर 2021। सहायक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। सहायक शिक्षक का आंदोलन चल रहा है। मुख्यमंत्री पर सभी की निगाहें है। मुख्यमंत्री ने वेतन विसंगति की मांगों पर बयान दिया है। राजनांदगांव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंदोलन कर रहे सहायक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर मीडिया से बात की है। मुख्यमंत्री से बात करते हुए पत्रकारों ने सहायक शिक्षक के आंदोलन को लेकर पूछा।
सवाल किया की शिक्षाकर्मियों को काफी हक तक संतुष्ट कर दिया है। वर्ग तीन बचा है? इस पर सीएम बोले की थोड़ा सा बचा है। देखिये ऐसा है कि मैने पहले ही बताया। भारत सरकार लगातार हमारे जो हमारा हिस्सा है। हम कोई भीख नहीं मांग रहे है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वो हमारा हिस्सा है और उन्होंने जो व्यवस्था दी है। उसी को हम मांग रहे है। यदि हमारे 20 हजार करोड़ दे देते तो हमारे सारे काम जिन जिन साथियों की जो मांग है। चाहे ये जो आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता हो। चाहे वो मितानिन हो। चाहे वो पेंशनर हो या फिर हमारे शिक्षक हो सब की मांग हम पूरा कर सकते है।
देखिए वीडियो