BIG ब्रेकिंग: CM भूपेश की बड़ी घोषणा.... बढ़ाई गयी धान खरीदी की तारीख़.... किसानों के हित में लिया गया निर्णय.... किसानों में हर्ष....




...
रायपुर 22 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। एक सप्ताह धान ख़रीदी की तारीख़ बढ़ाई गयी। मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। किसानों के हित में निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्णय से किसानों में हर्ष है। पहले 31 जनवरी तक धान ख़रीदी की तारीख़ थी। एक सप्ताह समय सीमा बढ़ाई गयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक निरंजन दास भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की, जिसमें 01 जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 76 लाख रूपए का भुगतान तथा गौठान समितियों को 87 लाख और महिला समूहों को 58 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ एस. भारती दासन उपस्थित थे।