पूर्व विधायक स्व रविशंकर त्रिपाठी के 12 वें पुण्य तिथि पर भाजपा भैयाथान के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को किया गया फल बितरण ... भाजपा कार्यालय में हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम..

संदीप दुबे✍️✍️✍️

नयाभारत
संदीप दुबे✍️✍️✍️

भैयाथान  -  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में पंडित रविशंकर त्रिपाठी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें याद करते हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि वे विशाल हृदय के थे व व्यक्ति को  परखने की क्षमता अपार थी। यही कारण है कि कार्यकर्ता उन्हें देवात्मा के रूप में पूजते हैं। पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष शीतल गुप्ता ने कहा कि 12 साल बीत जाने के बाद भी वे हमारे दिलो में है उनका असमय निधन भटगांव विधानसभा के लिए नहीं अपितु पूरे सरगुजा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रकाश दुबे ने उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि पं. रविशंकर त्रिपाठी सरलता सहजता व उदारता के सागर थे उनसे जो जुड़ा उन्ही का हो जाता था आज भी उनके जैसा इंसान मैंने नहीं देखा। वे विधायक बनने के बाद भी स्वयं सभी का फोन रिसीव करते और तत्काल फोन पर ही समस्या का निदान करा देते थे। यही कारण है कि वे अपने छोटे से कार्यकाल में सभी के चहेते बन गए थे।
 भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने कहा कि अपार विश्वासी और अपनत्व के मूर्ति थे उन्हें संगठन व सत्ता दोनो बेहतर तरीके से चलाना आता था।वे लोगो को अपने पक्ष में लाने जोड़ने व पार्टी में काम कराने की कलाकार थे। हमें आज भी उनके पद चिन्हों में चलने की आवश्यकता है। मंडल महामंत्री सुनील साहू ने उन्हे याद करते हुए कहा कि सहयोग, सेवा व समर्पण के प्रेरणास्रोत थे। उन्हें मैं अपना राजनीतिक गुरु मानता हूं वे आत्मीयता व सागर थे हम सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए।उनके पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में नीतीश साहू, सीताराम कुशवाहा, रक्षेंद्र प्रताप सिंह व सोनी कुशवाहा ने भी अपने विचार रखे। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।

  इस दौरान राजू प्रताप सिंह, गनपत पाटिल,शांतनु गोयल, हेम सिंह,धनेश्वर सिंह, बली राम यादव,शिव पांडेय, राकेश पाठक, कुमरेश दुबे,राम कुमार गुप्ता, सौरव साहू,संदीप दुबे,परमेश्वर यादव, रामकेवल पैकरा, जयशंकर, रामप्रताप साहू,सुरेंद्र साहू,सुरेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।