महिलाओं के शशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध - रजनी त्रिपाठी

संदीप दुबे✍️✍️✍️

महिलाओं के शशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध  - रजनी त्रिपाठी
महिलाओं के शशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध - रजनी त्रिपाठी


Nayabharat
संदीप दुबे✍️✍️✍️

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में आया 1000 का राशि .. 


भैयाथान -  राज्य शासन के द्वारा रविवार को महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक की सभी विवाहित महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तातंरित  कर दिया गया है। इसी तारतम्य में महिला बाल विकास के द्वारा स्थानीय मंगल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि भटगावँ के पूर्व विधायक रजनी रवि शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के शशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी भाजपा की सरकार के द्वारा अच्छी पहल की गई है।  महतारी वंदन के तहत मिलने वाले 1 हजार की राशि से महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। विधानसभा चुनाव से पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को एक हजार रुपये देने का वादा किया था जिसे आज छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरा किया है । भाजपा के द्वारा जो भी घोषणा किया जाता है उसे पूरा करने की गारंटी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। कार्यक्रम को संबोधित रामू गोस्वामी , प्रकाश दुबे , सुनील साहू व शीतल गुप्ता ने  भी किया। इस दौरान राजीव प्रताप सिंह, लालचंद शर्मा ,राकेश पाठक, नेहा तिवारी, संदीप दुबे, नितिन तिवारी, रामकुमार गुप्ता, रूपेंद्र कुशवाहा, सत्या दुबे, गनपत पाटिल, सहित एसडीएम सागर सिंह, नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो कार्यक्रम प्रभारी  महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक शीला वर्मा, माया जायसवाल, रोजलिन बड़ा, कुमारी स्वेता सोनवानी, जयश्री , यास्मीन बानो सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।