राज्यपाल ट्रांसफर BIG NEWS: सरकार का बड़ा फैसला.... मोदी कैबिनेट में फेरबदल के पहले 8 राज्यों को मिले नए गवर्नर.... रमेश बैस को त्रिपुरा से झारखंड शिफ्ट किया गया…. केंद्रीय मंत्री बनाए गए यहां के राज्यपाल... देखें पूरी लिस्ट.....

राज्यपाल ट्रांसफर BIG NEWS: सरकार का बड़ा फैसला.... मोदी कैबिनेट में फेरबदल के पहले 8 राज्यों को मिले नए गवर्नर.... रमेश बैस को त्रिपुरा से झारखंड शिफ्ट किया गया…. केंद्रीय मंत्री बनाए गए यहां के राज्यपाल... देखें पूरी लिस्ट.....


नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्यों में भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लै को ट्रांसफर करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी तरह हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को ट्रांसफर करके त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इसी क्रम में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को ट्रांसफर करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है।

 

मोदी कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट के बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

 

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।