CG- प्रेमिका की हत्या: बच्चों की पिटाई करना पड़ा भारी.... बेटी को पीटा तो गुस्साए पति ने अंधाधुंध कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट... कुल्हाड़ी से किया गर्दन और सिर पर वार.... फिर आधी रात पहुंचा थाने.... फिर हुआ ये.... मामला जान उड़ जाएंगे होश......

CG- प्रेमिका की हत्या: बच्चों की पिटाई करना पड़ा भारी.... बेटी को पीटा तो गुस्साए पति ने अंधाधुंध कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट... कुल्हाड़ी से किया गर्दन और सिर पर वार.... फिर आधी रात पहुंचा थाने.... फिर हुआ ये.... मामला जान उड़ जाएंगे होश......

बिलासपुर 9 अक्टूबर 2021। बच्चों की पिटाई करने से नाराज युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। इसके बाद वो खुद थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। लाश घर में ही पड़ी है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेटी को पीटा था। उनकी शादी नहीं हुई थी। दोनों करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महमंद-लालखदान निवासी राजेंद्र निर्मलकर (40) करीब दो साल से अपनी प्रेमिका पूर्णिमा पासी (35) के साथ रह रहा था। दोनों की 5 महीने की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया किसी बात को लेकर पूर्णिमा ने बेटी की पिटाई कर दी थी। 
इस पर राजेंद्र ने नाराजगी जताई और मना किया। पूर्णिमा नहीं मानी तो राजेंद्र कुल्हाड़ी उठाकर ले आया और गुस्से में उस पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते पूर्णिमा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि राजेंद्र और पूर्णिमा के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।
बच्ची को शव के पास ही छोड़कर आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। सिपाही को मौके पर भेजा तो घर में पूर्णिमा की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को गांव की मितानिन को सौंप कर मकान को सील कर दिया। अगले दिन शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।