बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने संभाग मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण कर मनाया 64वां स्थापना दिवस...




बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने संभाग मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण कर मनाया 64वां स्थापना दिवस...
स्थापना दिवस पर शपथ पत्र का वाचन कर हसदेव के सम्मान में किया गया पौधरोपण...
जगदलपुर : आज भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर बस्तर जिला युवा कांग्रेस द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कॉंग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई/कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड के नेतृत्व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर 64वां स्थापना दिवस मनाया।इस दौरान युंका पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी व महात्मा गांधी जी की तैलचित्र पर माल्यार्पण किया साथ ही शपथ पत्र का वाचन किया व सत्य निष्ठा एवं देशसेवा, देशहित, जनकल्याण कार्यों की व युवा कांग्रेस संगठन को आने वाले दिनों में और मजबूत बनाने की शपथ ली गई...
पौधारोपण
स्थापना दिवस के अवसर पर हसदेव के सम्मान में युवा कांग्रेस मैदान में कार्यक्रम के तहत बस्तर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा धरमपुरा महाविद्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल के सम्मान में पौधारोपण किया गया...
शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा युवा कांग्रेस सदैव पिछड़े लोगों की सहायता करने में तत्पर रहता है, यह सीख उन्हें संगठन से मिली है। राष्ट्रीय संगठन युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस हर उस लम्हे का गवाह है, जब युवा देश की रक्षा के लिए सड़क से सदन और पिछड़ों की सहायता के लिए घरों तक पहुंचे हैं।दुनिया की सबसे बड़े लोकतांत्रिक युवा राजनीतिक संगठन का हिस्सा है, जो महात्मा गांधी के विचार और राजनीतिक शक्ति की विरासत है। युवा कांग्रेस समाज में सद्भावना, समानता और न्याय और युवा की आत्मिक विकास और लोगों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती आई है।
बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा हमें गर्व है कि हम युवा कांग्रेस से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं।जिस प्रकार से राहुल गांधी जी देश के प्रत्येक शोषित वर्ग की आवाज हमेशा उठाते हैं, चाहे वह महिलाएं हों, किसान हों या मजदूर हों। उनसे ही प्रेरणा लेकर युवा कांग्रेस भी देश के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी। युवा कांग्रेस की नींव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने रखी थी। एक कार्यकर्ता के तौर पर मुझे गर्व महसूस होता है कि जिस सेवा और समर्पण के उद्देश्य के साथ युवा कांग्रेस संगठन की स्थापना हुई थी, आज युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठां के साथ उस संकल्प को पूरा कर रहा है।
युंका कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड ने कहा कि, जिस प्रकार से राहुल गांधी जी देश के प्रत्येक शोषित वर्ग की आवाज हमेशा उठाते हैं, चाहे वह महिलाएं हों, किसान हों या मजदूर हों। उनसे ही प्रेरणा लेकर युवा कांग्रेस भी देश के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी।
वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने बताया भारतीय युवा कांग्रेस के 64वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रिनिवासन बीवी के नेतृत्व में आज पूरे देश में "एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए" राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेश पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया,एवं हसदेव के सम्मान में युवा कांग्रेस मैदान में के नारे लगाए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ कॉंग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाढ़ी, हनुमान दिवेदि,सतपाल शर्मा,अमजद खान,जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,कविता साहू,महिला कोंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,जीशान कुरैशी,जावेद खान,सूरज कश्यप,पार्षद कमलेश पाठक,गौरनाथ नाग अंजना नाग,सुखराम नाग,ललिता राव,जाहिद हुसैन, महेश दीवेदी,युंका अध्यक्ष अजय बिसाई,कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड,संदीप दास,आदर्श नायक,पापिया गाइन, एस नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव, हेमू ठाकुर, विक्रांत सिंह,महेश सिंह ठाकुर, हेमंत कश्यप, तरनजीत सिंह, रियाज खान, अंकित सिंह, संतोष सेठिया,सोमारु नाग, विक्की राव, विजय ध्रुव, संजय नाग,लव मिश्रा,नीलम कश्यप, एडविन मार्क आदि मौजूद रहे।