CG- मैनेजर समेत 2 की दर्दनाक मौत: बार में काम कर लौट रहे थे मैनेजर और कर्मचारी.... पीछे से आई गाड़ी ने मारी दी टक्कर.... सड़क हादसे में बार मैनेजर और कर्मचारी की मौत.... तेज रफ्तार वाहन ने कुचला......

CG- मैनेजर समेत 2 की दर्दनाक मौत: बार में काम कर लौट रहे थे मैनेजर और कर्मचारी.... पीछे से आई गाड़ी ने मारी दी टक्कर.... सड़क हादसे में बार मैनेजर और कर्मचारी की मौत.... तेज रफ्तार वाहन ने कुचला......

...

बिलासपुर 15 जनवरी 2022। बार मैनेजर और कर्मचारी रात में काम निपटाकर दोनों अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और घसीटते हुए वाहन भाग निकला। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। देर रात बार मैनेजर व कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। बार मैनेजर अपने परिचित की युवती से प्यार करता था। उन्होंने 6 माह पहले ही लव मैरिज किया था। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम रानीगांव निवासी मोहन देवांगन श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित अमिगोज बार में मैनेजर का काम करता था। 

उसके गांव के ही जावेद खान भी उसके साथ काम करता था। दोनों मंगला क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। रोज की तरह दोनों देर रात बार में ड्यूटी करने के बाद रात करीब एक बजे घर जाने के लिए निकले थे। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। बाइक सवार मैनेजर व कर्मचारी अभी मंगला चौक के पास पहुंचे थे। उसी समय पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में उनकी बाइक 5 मीटर तक घसीटती रही। घटना में मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

घटना के बाद किसी राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस के डॉयल 112 को दी थी। इस हादसे में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोंटें आई। घटना के बाद जावेद खान बेहोश पड़ा था। उसे पुलिस ने इलाज के लिए CIMS पहुंचाया। लेकिन, CIMS पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि जावेद खान हमेशा अपने गांव से आना-जाना करता था। कभी-कभी रात में रूकने के लिए उसने मंगला में मकान किराए पर लिया था। मौसम खराब होने के कारण वह मोहन के साथ अपने मकान में जाकर रुकने का मन बनाया था और रास्ते में हादसा हो गया।