Bank Holidays: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक.... अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार.... रिजर्व बैंक ने जारी की गाइडलाइन.... फटाफट निपटाएं जरूरी काम.... जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक.... देखें छुट्टियों की लिस्ट.....




डेस्क। अगर आप भी अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें। अक्टूबर का महीना आते ही भारत में त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाता है। त्यौहार का मौसम होने की वजह से बैंक भी बंद रहते हैं। इस साल अक्टूबर में करीब 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद रहने को लेकर रिजर्व बैंक की तरफ से एक गाइडलाइन भी जारी की गई है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेगी। ग्राहक मोबाइल और इंटरनेट के जरिए लेनदेन कर सकेंगे।
अक्टूबर महीने में होने वाले 21 बैंक अवकाश में 14 छुट्टियां आरबीआई द्वारा घोषित की गई है। इसके अलावा इसमें 7 साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। इसमें रविवार को होने वाला अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार को होने वाला अवकाश शामिल हैं। अक्टूबर महीने में 1, 2, 3, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 26 और 31 तारीख को बैंकों में अवकाश रहेंगे। हालांकि 21 दिन की छुट्टियों में कुछ क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं जो अलग अलग राज्यों के बैंकों में लागू होगी।
छुट्टी की पूरी लिस्ट
1 अक्टूबर- बैंक खातों के अर्धवार्षिक समापन ( सिक्किम)
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती
3 अक्टूबर- रविवार
6 अक्टूबर- महालय अमावस्या (त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक)
7 अक्टूबर- लैनिंग्थौ सनमही का मीरा चौरेन हौबा (त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मेघालय)
9 अक्टूबर – दूसरा शनिवार
10 अक्टूबर – रविवार
12 अक्टूबर- महासप्तमी (पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा)
13 अक्टूबर- महाअष्टमी (पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओड़िशा, मणिपुर, असम)
14 अक्टूबर- महानवमी
15 अक्टूबर- दशहरा (मणिपुर और हिमाचल प्रदेश को छोड़ सभी राज्यों में)
16 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (सिक्किम)
17 अक्टूबर- रविवार
18 अक्टूबर- कटी बिहू(असम)
19 अक्टूबर- ईद-ए- मिलाद-उल-नबी
20 अक्टूबर- वाल्मीकि जयंती(त्रिपुरा, पंजाब, [पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश)
22 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू-कश्मीर)
23 अक्टूबर – चौथा शनिवार
24 अक्टूबर – रविवार
26 अक्टूबर – परिग्रहण दिवस (जम्मू- कश्मीर)
31 अक्टूबर- रविवार
लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
हालांकि आपको बता दें कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे क्योंकि RBI की तरफ से तय की गई छुट्टियां कुछ क्षेत्रीय त्योहारों पर भी निर्भर होती है। यानी कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है बाकी अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे। इतना ही नहीं आप जान लीजिए कि कुछ स्थानों पर अगले महीने बैंक लगातार पांच दिन भी बैंक रहेंगे।