राशिफल : रक्षाबंधन पर इन राशियों के सितारे बुलंद.... धन लाभ के हैं प्रबल योग.... इस राशि वाले आज लोगों का भरोसा जीतने में रहेंगे सफल,स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर रहेगा इनका दिन….जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....….

राशिफल : रक्षाबंधन पर इन राशियों के सितारे बुलंद.... धन लाभ के हैं प्रबल योग.... इस राशि वाले आज लोगों का भरोसा जीतने में रहेंगे सफल,स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर रहेगा इनका दिन….जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....….

            

नयाभारत 22 अगस्त 2021। आज दिन रविवार है। देखें आज का राशिफल...

 

आज का राशिफल

 

रविवार का दिन विशेष है. इस दिन रक्षाबंधन का पर्व है. पंचांग के अनुसार आज श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. चंद्रमा मकर राशि में रहेगा. आज धनिष्ठा नक्षत्र है और शोभन योग का निर्माण हो रहा है. धन और व्यापार के मामले में आज का दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

मेष राशि


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में व्यापार कर रहे लोगों को आज अत्यधिक लाभ मिलने से वह खुश नजर आएंगे। यदि आपने भविष्य में पहले कभी कहीं निवेश किया हुआ था, तो उससे आज आपको उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिचित के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

वृष राशि


आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार में यदि जोखिम लेने की सोच तो बहुत ही सोच विचार कर ले व थोड़ा ही जोखिम ले, ज्यादा जोखिम लिया, तो आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपका कोई मित्र व रिश्तेदार आप से मदद मांगने के लिए आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिनसे आपको लाभ भी होगा। यदि आज आप स्थान परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। यदि आज किसी को धन उधार दिया, तो उस धन के वापस आने की संभावना कम है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो बहुत ही सोच विचार कर दें। आज आपके परिवार के किसी सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्तो में कटुता आ सकती है।

कर्क राशि


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज फिर से सिर उठा सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान होंगे और आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, इसलिए यदि आज आप नौकरी करते हैं, तो किसी से छोटी मोटी नौकझोक हो सकती है, तो उसमें आपको शांति बनाए रखनी होगी, नहीं तो आपका अधिकारियों से भी वाद-विवाद हो सकता है। सायंकाल का समय आज आपने माता पिता के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि

आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीकों को अपनाएंगे। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज आपका रुझान भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रहेगा। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। आज सेहत पहले से ठीक रहने वाली है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सेलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवी बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।

तुला राशि

आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घरवालों के सहयोग से आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी उनके साथ आप अपनी पुरानी यादे ताजा करेंगें। नन्हे मेहमान के आने से घर में खुशियाँ आएँगी। लवमेट्स से आज उपहार मिलाने से प्रसन्नता होगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा।

 

वृश्चिक राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने बड़े भाई के सहयोग से कोई काम को शुरू करेंगे तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज परिवार के साथ किसी धार्मिकस्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

धनु राशि

आज किसी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी जरूरी काम में बिजी रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको लोगों से मदद मिलेगी। आज आपके दोस्तों की लिस्ट में बढ़ोतरी होगी। अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। जिसके साथ आप लंच का प्लान बनायेंगे। परिवार में विवाह योग्य अविवाहितों के विवाह की चर्चा होगी।

मकर राशि

आज आपको अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रात को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कुंभ राशि

आज आप पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी। जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आज आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

मीन राशि

आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।