हरि शेवा धाम उदासीन आश्रम में नवरात्रि अनुष्ठान सम्पन्न

हरि शेवा धाम उदासीन आश्रम में नवरात्रि अनुष्ठान सम्पन्न

भीलवाड़ा। श्री हरि शेवा धाम उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा में दिनांक 7 अक्टूबर 2021 से चल रहे नौ दिवसीय नवरात्रि के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आज गुरुवार दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को नवचंडी पाठ के यज्ञ की पूर्णाहुति, कन्या भोज व ब्राह्मण भोज के साथ सम्पन्न हुए। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के सानिध्य में हरिशेवा उदासीन आश्रम में सम्पूर्ण नवरात्रि के दौरान  नित्यप्रति चल रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, मंडल पूजन, गणपति पूजन व माँ दुर्गा का अभिषेक हवन , पूजन नवचण्डी पाठ आदि के चलते , कल बुधवार दिनांक 13 अक्टूबर 2021 को दुर्गाष्टमी का हवन , यज्ञ सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण विश्व के कल्याण व हर प्रकार के दुःख से निवारण हेतु किए गए नवचण्डी दूर्गा पाठ , का आज दिनांक 14 अक्टूबर 2021 गुरुवार नवमी तिथि पर , मां दुर्गा का विशेष आहुतियों से हवन यज्ञ सम्पन्न कर यज्ञ की पूर्णाहुति आचार्य पंडित सत्यनारायण शर्मा व पंडित मोहन शर्मा द्वारा वैदिक मन्त्रोचार से सम्पन्न की गयी। तत्पश्चात् कन्या भोजन व ब्राह्मण भोजन का भी आयोजन हरिशेवा उदासीन आश्रम के तत्वावधान में किया गया। इस पावन अवसर पर स्वामी जी के साथ सन्त मायाराम, संत राजाराम, संत जगतराम व आश्रम के भक्त ओम् प्रकाश मोतीरमाणी, भोपाल से पधारे भक्त व अन्य भक्तगण उपस्थित थे।