CG- सास के साथ मारपीट, फिर चाकू से जानलेवा वार: मासूम बच्चे को भी जान से मारने की धमकी, शराबी दामाद गिरफ्तार....
Assault with mother-in-law, then attack with knife, drunken son-in-law arrested




Chhattisgarh Crime News
Bilaspur: शराबी दामाद ने पारिवारिक विवाद पर अपने सास के साथ मारपीट कर चाकू से वार किया। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला है। बीएनएस की धारा 109 जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर अपराध दर्ज किया गया। घटना कारित कर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी अमन मिश्रा उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
तारिणी शुक्ला उम्र 57 वर्ष निवासी जोरापारा सरकण्डा की पुत्री का विवाह अमन मिश्रा के साथ वर्ष 2020 में हुआ। जिनके एक लड़की ढाई वर्ष एवं एक लड़का 8 माह का है। दामाद अमन मिश्रा शराबी प्रवृत्ति का है, जो आये दिन प्रार्थिया की पुत्री के साथ विवाद कर मारपीट करता है। जिससे तंग होकर तीन महीने पहले वह मायके जोरापारा सरकण्डा आई थी।
दिनांक 31.07.2024 को अमन मिश्रा लड़की को लेने के लिए जोरापारा आया और लड़की को साथ चलने के लिए विवाद करने लगा। इसी बीच वह अपने 8 माह के लड़के को जमीन में पटक कर मार दूंगा कहने लगा जिसे इसकी लड़की दोनों बच्चों को बीच बचाव करने लगी तब दामाद अमन मिश्रा हाथ में धारदार चाकू लेकर तारिणी शुक्ला को ही खत्म कर देता हूं कहते हुये अश्लील गाली गलौच कर हत्या करने के नियत से गर्दन में वार किया जिससे बचने के लिए हाथ से बचाव की जिससे दोनो हाथ में चोट आई है।
झगड़ा विवाद सुनकर आसपास के लोग आकर बीच बचाव किए जिससे दामाद मौके से भाग गया। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर आरोपी को उसके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।