CM ने कलेक्टर को लगाई फटकार VIDEO: बीच सड़क कलेक्टर पर भड़के मुख्यमंत्री.... 'हम राजा-महाराजा हैं क्या?'.... जब CM के लिए कलेक्टर ने रुकवा दिया ट्रैफिक तो भड़क गए मुख्यमंत्री.... देखें VIDEO........

CM ने कलेक्टर को लगाई फटकार VIDEO: बीच सड़क कलेक्टर पर भड़के मुख्यमंत्री.... 'हम राजा-महाराजा हैं क्या?'.... जब CM के लिए कलेक्टर ने रुकवा दिया ट्रैफिक तो भड़क गए मुख्यमंत्री.... देखें VIDEO........

...

डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नगांव जिले के कलेक्टर को ट्रैफिक रुकवाने के लिए जमकर फटकार लगाई। नगांव जिला और पुलिस प्रशासन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सुरक्षा उपाय के रूप में नगांव कॉलेज के पास वाहनों की आवाजाही को रोक दिया था। जिससे सीएम काफी गुस्से में दिखे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा क्षेत्र में एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर गुमोथागांव के पास यातायात जाम हो गया। मुख्यमंत्री सरमा ने जब जाम में फंसी गाड़ियों व एंबुलेंस को देखा तो उन्होंने डीसी नगांव को जमकर फटकार लगा दी। उन्होंने डीसी को फटकार लगाते हुए कहा कि ये जाम क्यों लगा है, गाड़ियों को किसलिए रोक दिया गया है, कोई राजा महाराजा आ रहा है क्या। इसके बाद मौके पर मौजूद डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने तत्काल जाम खुलवाया और जाम में फंसी गाड़ियों को निकलवाया। 

जाम में एंबुलेंस भी फंसी हुई थी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैंने अपनी यात्रा के दौरान लोगों को असुविधा न होने देने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मेरे लिए यातायात रोके रखा गया। इसी को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई है। 15 मिनट से अधिक समय तक नेशनल हाईवे को अवरुद्ध कर दिया गया था। एंबुलेंस सहित कई अन्य वाहन फंसे रहे। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह वीआईपी संस्कृति आज के असम में स्वीकार्य नहीं है। सीएम का आदेश मिलते ही वहां ट्रैफिक शुरू हो जाती है। यह घटना असम के नगांव जिले के गुमोथा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर हुई जब उपायुक्त (डीसी) निसर्ग हिवारे ने सुरक्षा कारणों से यातायात रोकने का आदेश दिया था। 

लेकिन जब मुख्यमंत्री वहां पहुंचे तो उन्होंने भीषण जाम देखा और अपनी गाड़ी रोककर कारण जानने के लिए नीचे उतर गए। जाम लगने की वजह जानकर मुख्यमंत्री उपायुक्त पर नाराज हो गए और ट्रैफिक रोकने का आदेश देने पर अधिकारी पर चिल्लाने लगे। बाद में उन्होंने कहा कि राज्य में वीआईपी संस्कृति की अनुमति नहीं दी जाएगी। वीडियो में सुना जा सकता है कि सीएम जिला कलेक्टर से कह रहे हैं, "डीसी साहब ये क्या नाटक है? गाड़ी क्यों रुकवाया है? कोई राजा, महाराजा आ रहा है क्या? ऐसा मत करो। लोगो को कष्ट हो रहा है। गाड़ी जाने दो।"