Amit Shah visit CG : नक्सलियों के गढ़ में गरज रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इस प्रत्याशी के पक्ष में हो रहा धुआंधार चुनाव प्रचार, देखें LIVE जनसभा.....
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने इस बार प्रदेश की सभी 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।
कांकेर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने इस बार प्रदेश की सभी 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शाह कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं।
कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा शुरू हो गई है। शाह से पहले कांकेर के वर्तमान सांसद ने जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जनसभा को संबोधित किया। किरण सिंह देव बोले – पूरा देश जिस प्रकार से मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहा है। पीएम मोदी ने अपना 10 साल भारत को दिया है। कांग्रेस की सरकार किस प्रकार जनता को लूटने में मग्न थी, किस तरह कोंग्रेसियों ने तबाही मचाया था। ये जनता जानती है। आज पूरे देश में र छत्तीसगढ़ में मोदी की कलयाणकारी योजना पहुंच रही है।
जनसभा को संबोधित करते हुए बोले – आज पीएम ने देश के करोड़ों गरीब भाई-बहनों को पांच लाख का फ्री में इलाज करवाया। मेरे गरीब भाई – बहनों को एक रुपया नहीं देना पड़ा। आज छत्तीसगढ़ का चप्पा-चप्पा भगवा रंग में रंगा हुआ है… आप मोदी को वोट देकर जिताओ, में वादा करता हूं… आपका बेटा मोदी सभी गरीबों और वरिष्ठ नागरिकों का फ्री में इलाज करवाएगा।
Pratigya Rawat
