Amit Shah Visit CG : छत्तीसगढ़ में BJP का चुनावी बिगुल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे छत्तीसगढ़, पूर्व CM रमन सिंह के नामांकन रैली में होंगे शामिल, देखें LIVE....
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंट गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गृहमंत्री शाह रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना हो गए हैं।




रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंट गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गृहमंत्री शाह रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण में राजनांदगांव में चुनाव होना है। राजनांदगांव सीट से भाजपा ने पूर्व सीएम रमन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को मैदान में उतारा है। रमन सिंह आज राजनांदगांव में नामांकन कर रहे हैं। सिंह के साथ भाजपा के अन्य तीन उम्मीदवार खुज्जी सीट से गीता घासी साहू, डोंगरगांव से भरत लाल वर्मा, डोंगरगढ़ विधानसभा से विनोद खांडेकर भी नामांकन दाखिल करेंगे. बड़ी रैली के जरिए रमन सिंह नामांकन करने कलेक्टर ऑफिस पहुंचेंगे। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव पहुंचे हैं।
राजनांदगांव में परिवर्तन संकल्प महासभा में अमित शाह शामिल हुए। जहां राजनांदगांव से दावेदार रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा उपाध्यक्ष सरोज पांडे के साथ भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
चुनाव आयोग द्वारा राज्य में आचार संहित लगने के बाद भाजपा की यह पहली चुनावी सभी व रैली है। इसके चलते सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को जुटाकर पार्टी प्रभावी प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह की सभा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दोपहर 1 बजे रैली निकाली जाएगी। रोड शो के तर्ज पर पूरे शहर से होते हुए यह रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर खत्म होगी। अमित शाह के साथ राजनांदगांव प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह, डोंगरगढ़ से विनोद खांडेकर, डोंगरगांव से भरत वर्मा और खुज्जी की प्रत्याशी गीता साहू भी मौजूद होंगी। उम्मीद है कि यह रैली दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। डॉ. रमन सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह नामांकन कक्ष तक जाएंगे।