केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दुर्ग ज़िला शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष के नेतृत्व में नेताओं ने अपने घर के बाहर गाड़ा तंबू, खाली सिलेंडर रखकर, थाली बजाकर किया प्रदर्शन




नया भारत दुर्ग :- कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आज अपने घरों बाहर तंबू गाड़कर मूल्य वृद्धि का विरोध किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने हाथ में तख्तियां ले रखी थीं, जिसपर मूल्य वृद्धि के विरोध में स्लोगन और नारे लिखे हुए थे। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ अनोखा किया।
कांग्रेस नेताओं ने खाली सिलेंडर रखे, तेल, दाल और दूसरी खाद्य वस्तुओं के पैकेट रखकर पिछले सात साल में बढ़े दाम का अंतर दिखाने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने थाली बजाकर अपना विरोध जताया। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया की अगुवाई में बैठे कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने अपने सामने ठेले पर बाइक रखकर पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध किया।
फतेह सिंह भाटिया बोले, जनता को गरीबी में ढकेल रहा है केंद्र
कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर में है। लोगों का रोजगार छूट रहा है।
इसमें भी सरकार डीजल-पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं का मूल्य बढ़ाकर अपनी जेब भर रही है। इसकी वजह से लोगों की बचत प्रभावित हो रही है। जनता को गरीबी में ढकेला जा रहा है।
धरना प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसा शहर कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल जी के आदेशानुसार उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया के नेतृत्व में उनके निवास स्थान के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राय सिंह ढिकोला, दक्षिण महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निकिता मिलिंद, एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद साथी बिजेंद्र भारतद्वाज, श्रद्धा सोनी, काशी राम रात्रे महिला कांग्रेसी सरिता ताम्रकार,अनिल तिवारी, रज्जू ताम्रकार, हुसैन काका, दीपक रामटेके उपस्थित रहे।