दर्दनाक हादसे में डॉक्टर की मौत: चलती कार में लगी भीषण आग.... आग लगने के बाद कार में फंसे रह गए डॉक्टर.... 39 वर्षीय डॉक्टर की जिंदा जलकर मौत.....

दर्दनाक हादसे में डॉक्टर की मौत: चलती कार में लगी भीषण आग.... आग लगने के बाद कार में फंसे रह गए डॉक्टर.... 39 वर्षीय डॉक्टर की जिंदा जलकर मौत.....

हैदाराबाद। चलती कार में आग लग गई। आग लगने के बाद डॉक्टर कार में फंसे रह गए। दर्दनाक हादसे में 39 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत गई। शनिवार की सुबह डॉक्टर अपनी कार से कहीं जा रहे थे, इस दौरान उनकी कार में आग लग गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शम्साबाद के नजदीक उनकी कार में आग लगी थी। डॉक्टर कार खुद चला रहे थे।

 

 

आग लगने के बाद वह कार में ही फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस व फायर टेंडर की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन डॉक्टर की जान नहीं बचाई जा सकी। फायर टेंडर की गाड़ियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया और इसके बाद डॉक्टर का शव कार से बाहर निकाला। शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया। 

 

 

घटना के बाद हर कोई हैरान है। कार में आग किन वजहों से लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय डॉक्टर नीलपति सुधीर के तौर पर हुई है। वह मलकपेट के यशोदा अस्पताल में ऑर्थोपैडिक डॉक्टर थे। वह ओंगोल, आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। वह हैदराबाद के केपीएचबी कॉलोनी में रह रहे थे।