CG- 2 स्कूली बच्चों की पत्थर से मारकर हत्या: 2 दिन से लापता 2 बच्चों की मिली लाश.... इलाके में फैली सनसनी.... हत्यारे ने बेरहमी से सिर कुचलकर मार डाला.... खेत में मिले दोनों के शव.... जांच में जुटी पुलिस......
murder Two children stoned death CG bodies found field missing playing two days ago




...
बलौदाबाजार। खेत में पत्थर से कुचली 2 बच्चों की लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। दोनों बच्चे 2 दिन से लापता थे। 6 और 7 साल के दो बच्चों की पत्थर मार-मार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। दोनों बच्चों के शव खेत में पड़े मिले। वहीं पास में पत्थरों के टुकड़े भी मिले हैं। दोनों बच्चे घर के ही बाहर खेलने के दौरान दो दिन पहले लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
इसके बाद से पुलिस उन्हें तलाश रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। बच्चों के शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों के सिर पर पत्थर से वार कर उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। चकरबाय गांव निवासी लवेंद्र चेलक (6) और शौर्य चेलक (7) दोनों पड़ोसी हैं। दोपहर दोनों रोज की तरह घर के बाहर खेल रहे थे। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। रात तक जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी।
बच्चों के महानदी के एनीकट पर देखे जाने की सूचना मिली थी तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, पर पता नहीं चला। इस बीच बस्ती से करीब 2 किमी दूर एक खेत में दोनों बच्चों के शव पड़े दिखाई दिए। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एक बच्चे का शव मुंह के बल पड़ा था। उसने स्कूल यूनिफार्म पहन रखी थी। कुछ ही दूरी पर दूसरे बच्चे का अर्द्धनग्न शव पड़ा था।