4 लड़के-लड़कियों की मौके पर मौत: बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा... दो लोग गंभीर रूप से घायल... इनोवा पर पलटा ट्रक... उड़े परखच्चे.....

4 boys and girls died on the spot, road accident in Bilaspur, Two people seriously injured, Truck overturned on Innova डेस्क। दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। एक लड़की और 3 लड़कों की मौत हो गई। इनोवा गाड़ी पर तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसा दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम के बिलासपुर थाना इलाके में हुआ। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चारों के शवों को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

4 लड़के-लड़कियों की मौके पर मौत: बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा... दो लोग गंभीर रूप से घायल... इनोवा पर पलटा ट्रक... उड़े परखच्चे.....
4 लड़के-लड़कियों की मौके पर मौत: बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा... दो लोग गंभीर रूप से घायल... इनोवा पर पलटा ट्रक... उड़े परखच्चे.....

4 boys and girls died on the spot, road accident in Bilaspur, Two people seriously injured, Truck overturned on Innova

 

डेस्क। दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। एक लड़की और 3 लड़कों की मौत हो गई। इनोवा गाड़ी पर तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसा दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम के बिलासपुर थाना इलाके में हुआ। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चारों के शवों को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक सड़क पर जा रही इनोवा गाड़ी पर पलट गया है। मौके पर जाकर देखा गया कि कार बुरी तरह से ट्रक से दबी हुई थी। पुलिस ने आनन-फानन में हरसंभव कोशिश करके कार में फंसे लोगों को निकाला। एक लड़की और 3 लड़कों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि हादसे में एक लड़का और लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिन्हें नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

हादसे में दीपक (25), आदर्श (25), कुमार पुनीत (25), मुस्कान (24) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल प्रियंका (22) और जसनौर सिंह (27) को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार सवार युवक और युवतियां नोएडा की किसी निजी कंपनी में काम करते थे और राजस्थान के उदयपुर से छुट्टियां मना कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही यह लोग बिलासपुर इलाके में पहुंचे, वैसे ही तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गए।