जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का हुआ समापन।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का हुआ समापन।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का हुआ समापन।

 

 

कवर्धा/जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा पंडरिया विधानसभा में छै दिनों में 98 किलो मीटर पदयात्रा कर आजादी का गौरव यात्रा का 14 अगस्त को विधानसभा मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा के साथ समापन किया गया। तिरंगा यात्रा समापन अवसर पर तिरंगा ध्वज वाहक बनकर नगर पंचायत पंडरिया के वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद पदमनी तिवारी चली जिसमें विधायक ममता चन्द्राकर ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलकण्ठ चन्द्रवँशी , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी एवं ब्लाक अध्यक्ष नवीन जयसवाल के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ चले तथा सामुदायिक भवन में सभा कर आजादी की गौरव यात्रा का समापन किया गया।