राजधानी में यलो अलर्ट जारी : ओमिक्रॉन वैरिएंट में तेज़ी से बढ़ोतरी के बीच GRAP लागू….. 21 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन... ..दुकानों और मॉल खोलने पर लगाया जा सकता है ऑड-ईवन फॉर्मूला….जानिए क्या रहेगा खुला-क्या रहेगा बंद….




.......
रायपुर, 28 दिसंबर 2021कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है। इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में यलो अलर्ट लागू हो गया है, जिसके तहत कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी। जैसे कि दुकानों और मॉल खोलने पर ऑड-ईवन फॉर्मूला लगाया जा सकता है।
CM केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से कोविड के पॉजिटिव मामलों में 0.5% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसलिए येलो अलर्ट लागू करने का निर्णय लिया गया है। कुछ चीजों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। दूसरी लहर की तरह भारत अब तीसरी लहर की तरफ भी तेजी से बढ़ रहा है। आलम यह है कि देखते-ही-देखते ओमिक्रॉन 21 राज्यों में पहुंच गया। मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही। ओमिक्रॉन का पहला केस कर्नाटक में 3 दिसंबर को मिला था। और 28 दिसंबर तक इसकी संख्या में देश में 650 से अधिक हो गई है। 27 दिसंबर को ही 100 से ज्यादा केस आए हैं। डॉक्टरों की चिंता इस बात की है कि ओमिक्रॉन विदेशों में तबाही मचाने के साथ-साथ अब भारत में भी अपना पांव पसारने लगा है।
देश के जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है, जनवरी के अंत तक भारत में ओमिक्रॉन तेजी से पसरेगा। ओमिक्रॉन के मरीजों में 102 डिग्री से लेकर 208 डिग्री तक बुखार चढ़ रहा है। हालांकि, अभी तक आक्सीजन की कमी से किसी मरीज को भरती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
दिल्ली में येलो लेवल लागू
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए तय किया है कि ळत्।च् का पहला लेवल येलो लेवल लागू किया जाएगा। कोविड के अभी जो केस आ रहे है, वे माइल्ड है, ऑक्सीजन की भी खपत नहीं बढ़ी है। सीएम ने कहा कि कुछ चीजो पर पाबंदी लगाई जा रही है, इसपर जल्द विस्तार से आर्डर आएगा। केजरीवाल ने कहा कि, ओमीक्रोन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस बार हम इससे निपटने के लिए 10 गुना तैयार हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि, बाहर भीड़ न करें, मास्क जरूर पहन कर जाएं। हमें कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ उन्होंने कहा कि, हम कुछ पाबंदियां लगा रहे हैं। दिल्ली में ळत्।च् फिर से लागू किया जाएगा।
येलो अलर्ट में क्या खुला क्या बंद जानें
लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत या फिर लगातार सात दिनों की अवधि के दौरान 1500 से अधिक या फिर औसत 500 ऑक्सिजन बेड अस्पतालों में सात दिनों तक भरे रहें। कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी जारी रहेंगी। दिल्ली सरकार के ऑफिस में ए ग्रेड 100 फीसदी स्टाफ को आना होगा, बाकी 50 फीसदी स्टाफ, प्राइवेट ऑफिस में 50 फीसदी स्टाफ। दुकानें ऑड इवन के आधार पर पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी। ऑड ईवन बेस पर मॉल सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुलेंगे। हर जोन में 50 प्रतिशत वेंडर के साथ एक वीकली मार्केट ही चलेगी। रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगेपब्लिक पार्क खुलेंगे। होटल खुलेंगे। बार्बर शॉप खुलेंगी। सिनेमाघर, थिएटर, बैंक्वेट हाल, जिम, एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो और बसों में सीटिंग कैपेसिटी के हिसाब से 50 फीसदी लोग सफर करेंगे लेकिन स्टैंडिंग की इजाजत नहीं। नाइट कर्फ्यू रात दस से सुबह 5 तक। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद, स्विमिंग पूल बंद। ऑटो, ई रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी- कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में दो सवारी, मैक्सी कैब में 5 सवारी, आरटीवी में 11 सवारी।