वार्षिक राशिफल 2023: नए साल 2023 में इन राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ... धन संपत्ति के बढ़ेंगे अवसर... जानें पूरे साल का राशिफल विस्तार से.....

Yearly Horoscope 2023, Varshik Rashifal in Hindi  नयाभारत डेस्क. हर इंसान नई उमंग, उम्मीदों और खुशियों के साथ नए साल का स्वागत कर रहा है. 2023 कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार साबित होगा. सभी लोग जानना चाहते है की नया साल 2023 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. आपके और परिवार के लिए कैसा रहेगा. नया साल आपके लिए व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, धर्म-संस्कार और अध्यात्म के क्षेत्र में कैसा रहने वाला है? पढ़िए वार्षिक राशिफल.....

वार्षिक राशिफल 2023: नए साल 2023 में इन राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ... धन संपत्ति के बढ़ेंगे अवसर... जानें पूरे साल का राशिफल विस्तार से.....
वार्षिक राशिफल 2023: नए साल 2023 में इन राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ... धन संपत्ति के बढ़ेंगे अवसर... जानें पूरे साल का राशिफल विस्तार से.....

Yearly Horoscope 2023, Varshik Rashifal in Hindi 

 

नयाभारत डेस्क. हर इंसान नई उमंग, उम्मीदों और खुशियों के साथ नए साल का स्वागत कर रहा है. 2023 कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार साबित होगा. सभी लोग जानना चाहते है की नया साल 2023 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. आपके और परिवार के लिए कैसा रहेगा. नया साल आपके लिए व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, धर्म-संस्कार और अध्यात्म के क्षेत्र में कैसा रहने वाला है? पढ़िए वार्षिक राशिफल.....

 

Mesh Rashi Aries Rashifal

 

मेष राशि वालों के लिए यह साल बहुत शानदार साबित हो सकता है। लोग वाहन और प्रापर्टी खरीदने की सोच रहे हैं। तो ले सकते हैं। वहीं शनि और गुरु बृहस्पति आपको भौतिक सुख दे सकते हैं। क्योंकि शनि देव लाभ स्थान में रहेंगे और गुरु ग्रह लग्न में रहेंगे। जिससे गुरु ग्रह आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे। साथ ही शनि देव आपको लाभ देंगे। शनि देव 17 जनवरी को गोचर करके लाभ स्थान में भ्रमण करेंगे। जिससे जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो लोग नौकरी परिवर्तन करने जा रहे हैं, वो कर सकते हैं। जो लोग नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनको अप्रैल तक रुकना चाहिए। क्योंकि गुरु ग्रह 22 अप्रैल को लग्न भाव में आ रहे हैं। छात्रों के लिए यह वर्ष शुभ साबित हो सकता है। मतलब जो छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं। उन्हें साल की शुरुआत में मौका मिल सकता है। साथ ही 22 अप्रैल के बाद जब गुरु लग्न में आएंगे। तो जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सफलता मिल सकती है। मेष राशि वालों को साल 2023 सेहत के दृष्टिकोण से बेहतर साबित हो सकता है। शुरुआत के 4 महीने में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मतलब खान- पान का ध्यान रखना होगा। मेष राशि वालों को रिश्तों को लेकर साल की शुरुआत में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि लग्न भाव में राहु, 12वें भाव में गुरु ग्रह और विवाह स्थान पर केतु ग्रह विराजमान हैं। इसलिए जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाद- विवाद से बचें।

 

 

Taurus Yearly Horoscope

 

वृष राशि वालों के लिए साल 2023 अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए समय अवसर मिल सकता है। साथ ही साल की शुरुआत में उन लोगों को सफलता मिल सकती है, तो सरकारी नौकरी या किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यह साल आपको प्रेम- संबंध और वैवाहिक जीवन के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में मजबूती आएगी और प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं जनवरी से लेकर अप्रैल तक रिश्तों में मजबूती आती दिख रही है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। साथ ही अगर आप संतान प्राप्ति की चाहत रखते हैं, तो आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है। साल 2023 में वृष राशि वालों को सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए। क्योंकि गुरु ग्रह गोचर करके 12वें स्थान में जाएंगे और वह अष्टम भाव के कारक भी है। इसलिए मई महीने से आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। लापरवाही न बरतें। 

 

Gemini Yearly Horoscope

 

साल 2023 मिथुन राशि वालों को सेहत के दृष्टिकोण से उत्तम साबित हो सकता है। शनि की ढैय्या हटते ही आपको रोग, ऋण और शत्रु से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि लंबे समय से आपको या आपके पारिवारिक सदस्य को कोई न कोई बीमारी हो रही थी। तो उससे अब आपको निजात मिलने जा रही है। इस साल आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ी परेशानी नहीं हो सकती है। आर्थिक स्थिति के मामले में आपको ये साल शनदार साबित हो सकता है। क्योंकि लाभ स्थान में राहु ग्रह विराजमान हैं। वहीं गुरु भी 22 अप्रैल के बाद लाभ स्थान में आ जाएंगे। इसलिए पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही शनि देव भाग्य स्थान में आ जाएंगे। तो भाग्य की वृद्धि होगी। वहीं भाग्य के द्वारा कर्म की वृद्धि होगी। वहीं वाहन और घर खरीद सकते हैं। वहीं इस साल आप धन संचय करने में भी सफल हो सकते हैं। साल 2023 आपको काम- कारोबार के मामले में अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव की ढैय्या खत्म होने जा रही है। नए कार्य की आप शुरुआत कर सकते हैं। वहीं 17 जनवरी के बाद आप जॉब बदल सकते हैं। साथ ही जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। तो कर सकते हैं। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अगर आपको कोई मौका मिलता है, तो उसको हाथ से जाने नहीं दें।

 

Karka Rashi Varshik Rashifal

 

साल 2023 कर्क राशि वालों के लिए काम- कारोबार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु और राहु की स्थिति मजबूत है। वहीं शनि जब 17 जनवरी के बाद शनि अष्टम भाव में आ जाएंगी, जिससे शनि देव की नीच दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ेगी। इसलिए कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से वाद- विवाद से बचें। वहीं काम- कारोबार में थोड़ी रुकावट आ सकती हैं। लेकिन 22 अप्रैल के बाद गुरु कर्म स्थान में आएंगे। जिससे शनि की दृष्टि भंग हो जाएगी। इसलिए यह साल आपको साल 2022 की तरह की सुखद साबित हो सकता है। इस साल आप पढ़ाई के लिए बाहर जा सकते हैं। विदेश जाकर आप नौकरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही 22 अप्रैल से पहले आप प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। धनलाभ के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन इस साल लेन- देन करते समय सावधानी बरतें। वहीं किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा धन डूब सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं जनवरी से जून के बीच वाहन और घर खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही इसके बाद योग सितंबर से शुरू होकर दिसंबर तक रहेगा। साल 2023 में आपको अपने जीवनसाथी- पार्टनर का ध्यान रखना चाहिए। 

 

Leo Yearly Horoscope

 

सिंह राशि के जातकों को साल की शुरुआत में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि गुरु अष्टम भाव में रहेंगे और राहु- चंद्र की युति बन रही है। इसलिए 1 जनवरी से लेकर 15 मार्च तक सिंह राशि के जातक अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि पुरानी बीमारी उभर सकती है या कोई आकस्मिक कोई परेशानी हो सकती है। जिसमें पेट, लीवर से संबंधित परेशानी हो सकती है। गले और फेफड़ों से संबंधित रोग हो सकते हैं। शुगर वाले मरीजो को भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं जैसे ही गुरु गोचर करेंगे। उसके बाद से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। फिर पूरी साल आपकी सेहत ठीक रहेगी। साल 2023 सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन और प्रेम- संबंधों को लेकर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव 17 जनवरी को जैसे ही आपके सप्तम स्थान में प्रवेश करेंगे, आपके विवाह के योग बनेंगे। साथ ही वैवाहिक जीवन में जो गलतफहमियां चल रही थी, वो भी खत्म होंगी। साथ ही शनि देव के प्रभाव से जीवनसाथी की सेहत भी अच्छी रहेगी। वहीं 22 अप्रैल को गुरु बृहस्पति आपके नवम भाव में आ जाएंगे। जहां से वो पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे। जिससे आपके विवाह के योग बनेंगे। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो अप्रैल के बाद कर सकते हैं। साथ ही धनलाभ के साथ धन संचय के भी योग बन रहे हैं। अप्रैल के बाद आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।

 

Virgo Yearly Horoscope

 

साल 2023 में कन्या राशि वालों की गोचर कुंडली के अष्टम भाव में राहु ग्रह विराजमान हैं और साल की शुरुआत में ही ग्रहण दोष लग रहा है। साथ ही 22 अप्रैल को गुरु ग्रह गोचर करते राहु के साथ चंडाल योग का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए आप लोगों की सेहत खराब रह सकती है और माइग्रेन, बुखार, पेट संबधी और आंतों जैसी समस्या हो सकती है। मतलब अप्रैल से अक्टूबर तक आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन मई के बाद खर्च ज्यादा हो सकता है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत पर पैसा खर्च हो सकता है। खुद की सेहत पर भी पैसा कर्च हो सकता है। या फिर आप घर का कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। लेकिन शनि देव के प्रभाव से पैसे की आवक बनी रहेगी।

 

Tula Yearly Horoscope

 

तुला राशि के छात्रों के लिए साल 2023 अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव पंचम भाव में रहेंगे और गुरु अप्रैल में केंद्र भाव में आ जाएंगे। इसलिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, होटल मेनेजमेंट और कम्यूनिकेशन का कोर्स कर रहे हैं, उनको यह समय अच्छा साबित हो सकता है। परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं। साथ ही नई जॉब लग सकती है। इस साल 15 मार्च के बाद धनलाभ की स्थिति बन रही है। मतलब उसके बाद आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं 16 अक्टूबर से लेकर 15 नबंवर तक थोड़ा संभलकर रहें। मतलब नया निवेश नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं अगर आप वाहन और प्रापर्टी लेना चाहते हैं, तो 15 अप्रैल के बाद योग बन रहे हैं। प्रेम- संबंध के लिए आपको साल 2023 अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन जनवरी- फरवरी में वाद- विवाद से बचें।

 

Scorpio Yearly Horoscope

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2023 सेहत के लिहाज से मिला जुला साबित हो सकता है। क्योंकि शनि ढैय्या 17 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। इसलिए जनवरी से ही आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिए साल 2023 की शुरुआत अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह अप्रैल तक पंचम भाव में विराजमान हैं। इसलिए अगर जो जो विदेश में जाकर पढ़ना और नौकरी करना चाहते हैं तो बड़ी सफलता मिल सकती है। साल 2023 में आप शनि देव की कृपा से वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। मार्च से जुलाई के बीच आप खरीद सकते हैं। साथ ही 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर के बीच में आप कोई घर या वाहन की बुकिंग कर सकते हैं।

 

Dhanu Yearly Horoscope

 

साल 2023 में धनु राशि वालों को काम- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। क्योंकि 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती से आपको मुक्ति मिलेगी। इसलिए शनि देव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। साथ ही जो लोग शिक्षा, धर्म- कर्म, कंसल्टेंसी के काम से आप जुड़े हुए हैं तो आपको मार्च से बाद बड़ी सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। साल 2023 में धनु राशि के जातकों की सेहत शानदार रहेगी। वहीं इस साल में आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। साल 2023 छात्रों के लिए विशेष लाभकारी स्थिति बन रही है।

 

Makar Yearly Horoscope

 

साल 2023 में मकर राशि वालों को सेहत मे तेजी से सुधार देखने को मिलेगा। फरवरी शुरू होते ही आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। साल 2023 में जुलाई के बाद आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं फरवरी से मई से लेकर वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही धन संचय भी आप कर सकेंगे। जनवरी के बाद से आप कभी अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं जो आपका व्यापार स्लो चल रहा था, उसमें रफ्तार देखने को मिलेगी। क्योंकि साढ़ेसाती का दूसरा फेज खत्म हो रहा है और शनि देव की दृष्टि आपके कर्म भाव से हट रही है। मतलब शनि देव आपको लाभ देना शुरू कर देंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको जनवरी के बाद नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे।

 

Kumbh Yearly Horoscope

 

इस साल कुंभ राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों के मामलों में मिलाजुला साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव 17 जनवरी को आपके लग्न भाव में प्रवेश करेंगे और वहां से वह सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे। जिससे संबंधों में उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साल 2023 काम- कारोबार के लिहाज से आपको अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन चुनौतियां बनी रहेंगी। नौकरी और व्यवसाय में आपको कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। आपके विरोधी आफको डाउन करने की कोशिश करेंगे। इसलिए वाद- विवाद से बचें। साथ ही नया काम शुरू करने से भी बचें। साल के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। साल 2023 में कुंभ राशि वालों का आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। क्योंकि शनि देव आपके खर्चे के भाव के निकल जाएंगे, जिससे आपको फिजूल खर्चों के मुक्ति मिलती दिख रही है। वहीं गुरु ग्रह और राहु देव आपको अच्छा धनलाभ कराएंगे। साथ ही आप सेविंग भी कर पाएंगे।

 

Meen Yearly Horoscope

 

मीन राशि वालों की सेहत साल 2023 में अच्छी रहेगी। क्योंकि इनकी गोचर कुंडली में वर्ष के अंत तक ग्रह- नक्षत्रों का चाल अच्छी रहेगी। साथ ही जनवरी का महीना आपको लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही 15 अक्टूबर से लेकर 16 नबंवर तक स्वास्थ्य का ख्य़ाल रखना चाहिए। वहीं 15 दिसंबर से साल के अंत तक सावधान रहें। मतलब कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। साथ ही दुर्घटना होने के भी योग बन रहे हैं। इस साल आपके प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में संबंध मजबूत होंगे। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में संचरण कर रहे हैं। लेकिन मन में मानसिक तनाव रह सकता है। इसलिए सोचने से बचें। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका अप्रैल तक रिश्ता पक्का हो सकता है। साल 2023 के अप्रैल महीने में गुरु ग्रह आपके लग्न भाव में स्थित रहेंगे और पंचम भाव को देखेंगे। इसलिए इस समय अगर आप किसी उच्च कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो ले सकते है। वहीं इस बीच आपको प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिल सकती है।