यहां लड़कियों को उतारने पड़ते हैं पूरे कपड़े.... धागे की जगह महिलाएं बांध रही अपनी `BRA`.... यहां आकर अपनी अंडरगार्मेंट्स उतार रस्सी पर टांग देती हैं लड़कियां.... लड़कियों के लटके हैं यहां हजारों अंडरगारमेंट्स.....
Women are tying their BRA instead of thread thousands of undergarments are hanging here




...
डेस्क। न्यूजीलैंड का कारडोना महिलाओं के इनरवियर की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है। यह देश के मुख्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। अगर कोई यहां से गुजरता है तो यहां जरूर आता हैं। यहां आने वाली महिलाएं अपनी ब्रा उतारकर यहां टांग कर चली जाती हैं। यहां लोग फोटो भी खिंचवाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यहां महिलाएं अपनी ब्रा क्यों टांगती हैं। बता दें कि इसकी अलग-अलग कहानियां प्रचलित हैं। क्रिसमस 1998 से न्यू ईयर 1999 के बीच यहां पर चार ब्रा दिखाई दी थीं।
इसके बाद यह जगह चर्चा में आई। फिर फरवरी 2019 में यहां ब्रा की संख्या लगातार बढ़ती गई और महीनेभर के अंदर 60 से ज्यादा ब्रा यहां लटकाई जा चुकी थीं। इसके बाद तो हजारों की संख्या में यहां ब्रा लटका दी गई। माना जाता है कि महिलाएं आजादी के प्रतीक के तौर पर ऐसा करती हैं। इसके अलावा वह ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता को लेकर भी ऐसा करती हैं। यहां ब्रेस्ट कैंसर को लेकर डोनेशन भी लिया जाता है। इस डोनेशन को ब्रेस्ट कैंसर वेलफेयर के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस जगह के मालिक भी ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता के लिए काम करते हैं। इसके अलावा यह मान्यता भी है कि जो महिलाएं अपनी ब्रा यहां टांगकर जाती हैं, उन्हें मनपंसद लाइफ पार्टनर मिलता है।