महिला विधायक का अश्लील VIDEO वायरल: मचा बवाल…. मिल रही धमकियां.... अरेस्ट हुआ 'बॉयफ्रेंड'.....

महिला विधायक का अश्लील VIDEO वायरल: मचा बवाल…. मिल रही धमकियां.... अरेस्ट हुआ 'बॉयफ्रेंड'.....

डेस्क। एक महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने हाल ही में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की एक महिला विधायक इन दिनों वहां सुर्खियों में हैं। महिला विधायक का नाम सानिया आशिक है। विधायक का एक अश्लील वीडियो वायरल करने और धमकी देने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। सानिया आशिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की नेता हैं और पंजाब प्रांत के तक्षशिला विधानसभा से विधायक हैं। वीडियो लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे सानिया आशिक का बॉयफ्रेंड बता रहे हैं।

हाल ही में एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। दावा किया गया कि ये वीडियो सानिया का ही है। जिसके बाद खुद सानिया ने इसकी पुलिस से शिकायत की थी। सानिया ने 26 अक्टूबर को संघीय जांच एजेंसी (FIA) के पास टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर वायरल किए गए वीडियो को लेकर अज्ञात के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जांच साइबर क्राइम विंग को सौंपी गई। जांच के बाद बीते दिन (बुधवार) वीडियो वायरल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई गई।

सानिया ने अपने ट्वीट में कहा, "उसने (अज्ञात) मेरे वीडियो को टिकटॉक पर वायरल करने के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। वीडियो में नजर आने वाली महिला मेरी तरह दिख रही है।" उन्होंने आगे कहा, 'सैकड़ों धमकी भरे कॉल, टिकटॉक पर अश्लील गाने, फ़ेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, मुझसे जुड़ी रैंडम क्लिप्स वायरल कर मेरी छवि खराब करने की कोशिश है।' बताया जा रहा है कि PML-N विधायक सानिया आशिक पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की काफी करीबी हैं। सानिया पीएम इमरान खान को अलग-अलग मुद्दों पर घेरती रही हैं।