CG पति की प्रेमिका को महिला ने मार डाला: पति की बेवफाई से तंग पत्नी ने घर घुसकर प्रेमिका को चाकू से गोदा, हत्या कर खुद पहुंची थाने...फिर जो हुआ…

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक महिला ने अपने NMDC कर्मी पति की विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी। Woman killed husband's girlfriend: fed up of husband's infidelity, wife entered the house and stabbed the girlfriend with a knife

CG पति की प्रेमिका को महिला ने मार डाला: पति की बेवफाई से तंग पत्नी ने घर घुसकर प्रेमिका को चाकू से गोदा, हत्या कर खुद पहुंची थाने...फिर जो हुआ…
CG पति की प्रेमिका को महिला ने मार डाला: पति की बेवफाई से तंग पत्नी ने घर घुसकर प्रेमिका को चाकू से गोदा, हत्या कर खुद पहुंची थाने...फिर जो हुआ…

Woman killed husband's girlfriend: fed up of husband's infidelity, wife entered the house and stabbed the girlfriend with a knife

डेस्क : छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक महिला ने अपने NMDC कर्मी पति की विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी। पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को प्रेमिका के घर में घुसकर उसे मार डाला। चाकू से उसके सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला किया। हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, बचेली निवासी सुक्को बाई भास्कर 46 वर्ष का पति देवा राम भास्कर का पिछले आठ माह से गांव की ही विधवा मीना मंडावी से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी सुक्को बाई को भी थी और इसी बात को लेकर पति से विवाद होता रहता था। महिला अपने पति को मृतिका से दूर रहने को कहती थी, लेकिन उसका पति बात नहीं मानकर महिला के यहां आना जाना जारी रखा हुआ था।


इस बात से आरोपी महिला काफी परेशान थी। शुक्रवार की सुबह मीना मंडावी जब अकेले घर पर थी, तभी सुक्को बाई चाकू लेकर उसके घर पहुंची और विवाद करने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया महिला ने मीना मंडावी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में गले और सिर में चोट लगने से मीना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी महिला हत्या को अंजाम देने के बाद खुद बचेली थाना पहुंची और इसकी जानकारी थानेदार को दी।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी महिला के पति से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।