CG VIDEO ब्रेकिंग: डांस पार्टी पर पुलिस की रेड.... रात 10 बजे के बाद फ्लोर पर डांस करते मिले लड़के-लड़कियां.... हुक्का बार में मची खलबली.... 18 ठिकानों पर दी दबिश.... नशे का कश देख अफसर भी हैरान.... देखें VIDEO......

CG VIDEO ब्रेकिंग: डांस पार्टी पर पुलिस की रेड.... रात 10 बजे के बाद फ्लोर पर डांस करते मिले लड़के-लड़कियां.... हुक्का बार में मची खलबली.... 18 ठिकानों पर दी दबिश.... नशे का कश देख अफसर भी हैरान.... देखें VIDEO......

दुर्ग। हुक्का बार संचालित करने वाले डेढ़ दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट, कैफे, होटल पर विशेष टीम बनाकर चेकिंग कार्यवाही की गई। 3 कैफे और होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके होटल्स और कैफे में जमकर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं थी। इतना ही नहीं पुलिस ने जब इन होटल में छापा मारा तब लड़के-लड़कियां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना ही डीजे में डांस कर रहे थे। सीएसपी छावनी, भिलाई नगर अनुविभाग के साथ 09 थाना प्रभारियों की टीम द्वारा अकस्मात चेकिंग कार्यवाही की गई। 

 

 

3 हुक्का बार कैफे पर कोटपा ऐक्ट के तहत कार्यवाही की गई। रात 10:00 बजे के बाद दुर्ग-भिलाई शहर के 18 से अधिक हुक्का बार कैफे, रेस्टोरेंट्स, होटल में 50 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के साथ आकस्मिक चेकिंग कार्रवाई की गई। दुर्ग भिलाई शहर में शनिवार देर रात्रि को हुक्का बार संचालित होने वाले कैफ़े रेस्टौरेंट पर चेकिंग कार्रवाई की गई. शहर के स्मृति नगर, सुपेला, मोहन नगर, दुर्ग, पुलगांव इलाकों  में संचालित हो रहे 18 से अधिक हुक्का बार सेंटर पर दबिश दी गई।

 

 

इस कार्रवाई में समय सीमा से अधिक अवधि तक संचालन एवं तम्बाकू प्रतिषेध अधिनियम उल्लंघन करते पाये जाने पर तीन हुक्का बार संचालकों पर कार्यवाही की गई। दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए इन ठिकानों पर दबिश दी। जिन हुक्का बारों पर की गई कार्यवाही उनमें कैफे फ्लोरा स्मृति नगर, क्रॉस रोड स्मृति नगर और गोल्डन लगून मोहन नगर शामिल है। देर रात तक चली कार्रवाई में जिसमें उपरोक्त हुक्का कैफे में छत्तीसगढ़ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत जुर्माना लगाते हुए भारतीय दण्ड संहिता की धारा 270 के तहत अपराध कायमी भी किया गया।

 

 

देखें वीडियो